घूंघट ओढ़कर अस्पताल पहुंचीं SDM, लापरवाही देख डॉक्टरों को लगाई फटकार

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों से समय पर न पहुंचने और इलाज में लापरवाही बतरने की शिकायत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में एडीएम कृति राज ने अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने अपने दुपट्टे का घूंघट बनाया और एक आम मरीज की तरह अस्पताल पहुंचीं। (नीचे देखिए पूरे घटनाक्रम का वीडियो
फिरोजाबाद एसडीएम सदर आईएएस कृति रज ने लाइन में लगकर नकली नाम से पर्ची करवाई। उन्होंने देखा कि कुछ डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। वहीं एक डॉक्टर को खड़े-खड़े मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा था। अस्पताल का अन्य स्टाफ भी गायब था। मरीजों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा था।कृति राज ने जब अपनी असली पहचान बताई तो हड़कंप मच गया। डॉक्टरों के पास कोई जवाब नहीं था। कृति राज का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल है और उनके काम करने के तरीके की तारीफ की जा रही है।मुझे दीदा माई स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में शिकायत मिली थी कि कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगाने के लिए डॉक्टर सुबह 10 बजे के बाद भी मौजूद नहीं थे। मैं वहां गुमनाम रूप से घूंघट में गई थी। डॉक्टर का व्यवहार उचित नहीं था। अधिकांश दवाओं का स्टॉक समाप्त हो चुका था। साफ-सफाई भी नहीं रखी गई थी। इसके बाद जरूरी कार्रवाई की गई है। – एसडीएम सदर कृति राज