Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    BREAKING: कोरबा SP ने ASI को किया सस्पेंड, रिश्वत लेने के गंभीर मामले में SP ने लिया एक्शन,

    HD MAHANTBy HD MAHANT13/03/2024 - 9:34 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा/ बांगो कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बांगो थाना में पदस्थ एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि एएसआई के खिलाफ अवैध शराब के प्रकरण पर कार्रवाई करने के बजाये पैसों की उगाही करने की शिकायत हुई थी। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में एएसआई पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए विडियों भी वायरल किया था। मामले की जांच में सत्यता पाये जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।

    कानूनी कार्रवाई के नाम पर रिश्वतखोरी का पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बांगो थाना में पदस्थ एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में एएसआई सिदार पर अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप था। इसी तरह एक दिन पहले भी एएसआई सिदार पर अवैध शराब प्रकरण में पैसा लेने के बाद भी कानूनी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में विडियों वायरल किया गया था।

    खाकी को शर्मसार करने के इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल जांच का आदेश दिया गया। जांच में एएसआई पर लगे अवैध वसूली का आरोप सही पाये जाने पर एसपी ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक बार फिर चेताते हुए साफ किया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही कानून को मजाक बनाने वालों को कभी भी बख्शा नही जायेगा। वहीं एसपी की इस कार्रवाई के बाद थानों में पदस्थ ऐसे पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, जिनके द्वारा अक्सर कानून का धौंस दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर लोगों से खुलेआम रिश्वत की मांग की जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM

    अवैध मिट्टी उत्खनन पर सख्ती का दावा, उधर महमंद में मैदान खोदकर बना दिया तालाब

    06/05/2026 - 10:27 AM

    गुटखा थूकने से भड़का बवाल, गांधी चौक पर मारपीट, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद जिला बदर की तैयारी

    05/05/2026 - 7:03 PM

    साइबर ठगी से नशे तक खतरे का अलर्ट, गांव में पुलिस एंट्री, महिलाओं ने संभाली कमान

    05/05/2026 - 6:53 PM
    Editors Picks

    कार्य मे लापरवाही सीएमओ तखतपुर को कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस

    06/05/2026 - 10:34 AM

    नया बिजली कनेक्शन अब ऑनलाइन घर बैठे लगवाएं

    06/05/2026 - 10:32 AM

    करोड़ों का रोज़ाना कारोबार, फिर भी बदहाल व्यापार विहार मंडी—25 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    06/05/2026 - 10:30 AM

    अवैध मिट्टी उत्खनन पर सख्ती का दावा, उधर महमंद में मैदान खोदकर बना दिया तालाब

    06/05/2026 - 10:27 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.