Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 22 अप्रैल को होगी

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में 5 स्थाई जस्टिस का शपथ ग्रहण होगा

    April 20, 2026

    अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही; कड़ी धूप में स्ट्रेचर पर मरीज को सड़क से ले गया

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTJuly 10, 2024

    स्वच्छता जांच और शारीरिक कुशलता: स्वस्थ मन के लिए आवश्यक”

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शंकर सेंद्रे/रायपुर/07 जुलाई 2024 विद्यालय की एक नयी पहल के तहत, जो छात्र इस स्वच्छता जांच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें FA-1 की परीक्षा में प्रत्येक विषय में 1 अंक दिए जाएंगे।

    आज दिनांक 07जुलाई 2024 को अडवानी ओर्लिकॉन शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बीरगांव जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी छात्रों की स्वच्छता संबंधित जांच की गई। इस जांच में बच्चों के ड्रेस, जूते-मोजे, बालों की कटिंग, नाखूनों की सफाई, दांतों की सफाई आदि की जांच की गई। इसका उद्देश्य छात्रों को अनुशासन के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखना सिखाना है।

    हाइजिन अर्थात स्वच्छता, एक छोटा सा शब्द है, लेकिन इसका महत्व बहुत व्यापक है। पुराने दिनों में रसोई में खाना पकाने से पहले चूल्हे को गाय के गोबर से लिपाई कर, लकड़ी और कंडे की आग से बनाए गए भोजन को हाइजेनिक भोजन कहा जाता था। यह दिखाता है कि स्वच्छता का महत्व हमारे इतिहास में भी था।

    आज की जांच में देखा गया कि लगभग सभी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन स्वच्छता की गंभीरता को हम केवल विद्यालय तक सीमित न रखकर आपके घरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं:

    1. विद्यार्थी जिस जगह बैठकर पढ़ता है, वह जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए और कम से कम दो महीने में एक बार गैरजरूरी कागजों और न चलने वाले पेन आदि को हटाना चाहिए। यह सफाई कार्य स्कूल बैग के साथ भी करते हुए बीच-बीच में बैग को धोना चाहिए।

    2. विद्यार्थी जिस बोतल का प्रयोग पानी पीने के लिए करता है, उसे गुनगुने पानी और नमक डालकर अच्छे से धोना चाहिए।

    3. विद्यार्थियों को चाहिए कि उनके मोजे रोज धुले हों। इसके लिए उनके पास कम से कम 3 जोड़ी मोजे होने चाहिए।

    4. टूथब्रश 4 या 6 महीने बाद बदल देना चाहिए। रात में सोने से पहले ब्रश करने की आदत बच्चों में होनी चाहिए। कभी-कभी दातून का भी प्रयोग कर मसूड़ों का मसाज करें। दांतों की समस्याओं से बचने के लिए इनकी सही देखभाल करना जरूरी है।

    5. रसोई की साफ-सफाई बहुत महत्वपूर्ण है। जिस बर्तन में पानी भरा जाता है, उसे नियमित रूप से साफ करना चाहिए। फ्रिज की सफाई भी दो माह में एक बार अवश्य करनी चाहिए।

    6. उपरोक्त बातों का ध्यान रखते हुए, हमारा विद्यालय एक छोटा सा प्रयास कर रहा है कि हम सब स्वच्छता के महत्व को समझें और अपने जीवन में पालन करें।

    श्री मुकेश सिरमौर, प्राचार्य
    श्री व्ही. एस. राजपूत, प्रभारी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 22 अप्रैल को होगी

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में 5 स्थाई जस्टिस का शपथ ग्रहण होगा

    April 20, 2026

    अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही; कड़ी धूप में स्ट्रेचर पर मरीज को सड़क से ले गया

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ की माटी के महान कवि : मुकुटधर पाण्डेय

    April 20, 2026

    शहनाइयों की गूंज और रिश्तों की गर्माहट—मानिकपुरी परिवार की शादी में जुटा अपना समाज, खुशियों में शामिल हुए सूरज, भानू और राजेश

    April 19, 2026

    राशन कार्ड, नियमों की असमानता और लोकतंत्र की नैतिक कसौटी”

    April 19, 2026
    Editors Picks

    जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 22 अप्रैल को होगी

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में 5 स्थाई जस्टिस का शपथ ग्रहण होगा

    April 20, 2026

    अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही; कड़ी धूप में स्ट्रेचर पर मरीज को सड़क से ले गया

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ की माटी के महान कवि : मुकुटधर पाण्डेय

    April 20, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.