बिलासपुर। गाली देना बुरी आदत है और कई बार इसी वजह से आफत टूट पड़ती है। ऐसा ही हुआ राजकुमार पाटले के साथ। चिल्हाटी धनुहार पारा में रहने वाले राजकुमार और शकुंतला पाटले के बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं करते, इसी से नाराज राजकुमार पाटले अपने घर की छत पर खड़ा होकर बच्चों को गालियां दे रहा था, लेकिन पड़ोसी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट को लगा कि राजकुमार उन्हें गाली दे रहा है, जिससे नाराज होकर दोनों हाथ में कुल्हाड़ी लेकर राजकुमार पाटले को मारने पहुंच गए। विवाद के दौरान इन लोगों ने राजकुमार के सर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट मोपका चौकी में की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस मामले में पुलिस ने धनुहार पारा चिल्हाटी सरकंडा निवासी 24 वर्षीय छबिलाल केवट और उसके भाई 21 वर्षीय त्रिदेव केवट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
Read Next
18 hours ago
रायपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस की सतर्कता, कार का शीशा तोड़ने वाले तीन संदिग्ध धराए
18 hours ago
भाठागांव न्यू बस स्टैंड से सूखे नशे के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
19 hours ago
स्वस्थ नागरिक, सुरक्षित समाज’ का संकल्प है केंद्रीय बजट : शताब्दी पाण्डेय
1 day ago
केवाईसी’ बनेगा सुरक्षित बैंकिंग का आधार- आरबीआई ने शुरू किया वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026
2 days ago
सूखे नशे की जड़ों पर करारा प्रहार: रायपुर से यूपी तक फैले अंतर्राज्यीय गांजा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्त में, 60 किलो माल जब्त
2 days ago
रायपुर में नाइट लाइफ पर सख्ती का रोडमैप: डीसीपी क्राइम–सायबर ने होटल, बार व क्लब संचालकों को दिए 26 सख्त निर्देश
2 days ago
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह
4 days ago
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधन
4 days ago
राष्ट्रीय विश्वविद्यालयीन खेल स्पर्धा हेतु हेतु अटल विवि की महिला कबड्डी टीम धर्मशाला रवाना
5 days ago


