Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शिक्षा की दिशा सही है, या केवल रफ्तार बढ़ रही है?

10/06/2026 - 11:37 AM

तड़के 5:30 बजे पुलिस का धावा! अटल आवास में मचा हड़कंप, संदिग्धों में भगदड़!

10/06/2026 - 10:40 AM

महिला से घर घुसकर मारपीट; पूर्व एल्डरमेन की पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज

10/06/2026 - 10:20 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, रायपुर के रोजगार मेले में 400 से अधिक अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ रायपुर

छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, रायपुर के रोजगार मेले में 400 से अधिक अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

HD MAHANTBy HD MAHANT24/01/2026 - 10:21 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

यह सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है” — श्री तोखन साहू

रायपुर 24 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के सुरक्षा और विकास के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘रोजगार मेला’ के तहत रायपुर के आरंग स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 400 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न सुरक्षा बलों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। ये युवा अब सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों का हिस्सा बनकर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश सेवा की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 18वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के दौरान देशभर के 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन देश के 45 विभिन्न स्थानों पर किया गया, जहाँ नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सुरक्षा बलों और अन्य केंद्रीय विभागों में अपनी सेवाएँ देने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये नियुक्तियाँ राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण हैं, जो न केवल युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेंगी बल्कि देश की सीमाओं और आंतरिक व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगी।

ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रोजगार को मिशन मोड में लाकर युवाओं के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और सपनों को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं की क्षमता और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर प्रधानमंत्री जी के अटूट विश्वास को दर्शाती है।

श्री साहू ने रोजगार मेला के माध्यम से नियुक्ति प्राप्त करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और संकल्प का प्रतिफल है। उन्होंने सभी नवनियुक्त युवाओं एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है।

उन्होंने जानकारी दी कि रायपुर केंद्र में कुल 400 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 युवाओं को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वयं मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये सभी युवा सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ सहित विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र बलों एवं विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि रोजगार मेला यह सिद्ध करता है कि आज युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है, और यही शक्ति आने वाले वर्षों में भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

इस अवसर पर श्री शालिन, आईपीएस, आईसीजी, सीआरपीएफ, श्री अजय कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, श्रीमती दुर्गा भवानी राजनाला, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), सीआरपीएफ तथा श्री अजय कुमार सिंह, कमांडेंट, सीआरपीएफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी, नवनियुक्त युवा, उनके परिजन एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ के युवा अब अपनी योग्यता के दम पर देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। सरकार का यह कदम प्रदेश में शांति और विकास के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शिक्षा की दिशा सही है, या केवल रफ्तार बढ़ रही है?

10/06/2026 - 11:37 AM

तड़के 5:30 बजे पुलिस का धावा! अटल आवास में मचा हड़कंप, संदिग्धों में भगदड़!

10/06/2026 - 10:40 AM

महिला से घर घुसकर मारपीट; पूर्व एल्डरमेन की पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज

10/06/2026 - 10:20 AM

पचरीघाट बैराज की खतरनाक ढलान का होगा अंत, 50 मीटर लंबी नई एप्रोच रोड का निर्माण शुरू

10/06/2026 - 10:17 AM

बिलासपुर रेलवे मंडल की अभिनव पहल : ग्रामीणों को रेल लाइन, समपार फाटक एवं पशुधन सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

10/06/2026 - 10:14 AM

धान खरीदी में फर्जीवाड़े का खेल बेनकाब, 99 लाख की हेराफेरी में 4 गिरफ्तार

09/06/2026 - 8:13 PM

Comments are closed.

पोस्ट

शिक्षा की दिशा सही है, या केवल रफ्तार बढ़ रही है?

10/06/2026 - 11:37 AM

तड़के 5:30 बजे पुलिस का धावा! अटल आवास में मचा हड़कंप, संदिग्धों में भगदड़!

10/06/2026 - 10:40 AM

महिला से घर घुसकर मारपीट; पूर्व एल्डरमेन की पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज

10/06/2026 - 10:20 AM

पचरीघाट बैराज की खतरनाक ढलान का होगा अंत, 50 मीटर लंबी नई एप्रोच रोड का निर्माण शुरू

10/06/2026 - 10:17 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.