Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 29
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ रायपुर

प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

HD MAHANTBy HD MAHANT05/02/2026 - 6:04 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मुख्यमंत्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

रायपुर, 5 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। यह देश के पुराने एवं प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्रेस क्लब की गरिमा और प्रतिष्ठा को और ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी हैं। पत्रकार समाज के प्रति सजग रहते हुए साहस के साथ गरीबों, वंचितों और आमजन की आवाज को बुलंद करते हैं। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार ने सुदृढ़ रणनीति के साथ नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार निर्णायक सफलता हासिल की है। बीते दो वर्षों में हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और पराक्रम के कारण नक्सलवाद आज समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा किया जाएगा, जो निश्चित रूप से शीघ्र साकार होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार पत्रकार कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं। हमारी बहन-बेटियाँ भी पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी और साहस के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं, जो समाज के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सदैव चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और अधिकारों की पक्षधर रही है। गत वर्ष के बजट में पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पत्रकारों के विभिन्न समूहों को अध्ययन एवं भ्रमण के लिए देश के अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया, जिसमें महिला पत्रकार भी शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा लौटकर साझा किए गए अनुभव अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक रहे।
मुख्यमंत्री साय ने फेक न्यूज़ के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक गंभीर विषय है, जिस पर विचार और समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दिशा में पत्रकार समुदाय द्वारा सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों के साथ राज्य सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष द्वारा रखी गई मांगों पर सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज के अभिन्न अंग हैं। पत्रकारों द्वारा उठाए गए विषय सदैव समाजहित से जुड़े होते हैं और उनसे शासन-प्रशासन को समाज की वास्तविक जरूरतों को समझने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर विषय पर पत्रकारों के साथ है और रायपुर प्रेस क्लब के सुदृढ़ विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी एवं प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बसंत वीर उपाध्याय की पुस्तक “आईएएस की तैयारी और श्रीरामचरितमानस” का विमोचन भी किया गया।
इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, रायपुर महापौर मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास सहित प्रशांत शर्मा, मोहित साहू, संदीप पौराणिक, अंशुमान शर्मा तथा रायपुर के अनेक वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे

See also  लोकजतन सम्मान: मुख्यधारा की मीडिया अब झूठ प्रचारित करने की मशीन बन गई है: उर्मिलेश
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 10:29 PM

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

27/11/2026 - 11:41 AM

Comments are closed.

पोस्ट

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 10:29 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.