छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्थाई बिजली आपूर्ति हेतु अरपा नदी पर आर पार विद्युत लाइन बिछाने का कार्य शुरू

बिलासपुर 26 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने शहरवासियों को निर्वाध और स्थायी बिजली आपूर्ति का भरोसा हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अरपा नदी के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने के लिए 33 केवी की नई लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस परियोजना का आधे से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। कंपनी के अनुसार कुदुदंड-शिवघाट बैराज के पास 33 केवी लाइन को चालू कर दिया गया है, जिससे उस क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिली है। वहीं जूना बिलासपुर-चांटीडीह बैराज के समीप तकनीकी दिक्कतों के कारण कार्य कुछ धीमी गति से चल रहा है। यहां करीब 100-100 फीट ऊंचे खंभों पर 33 केवी लाइन बिछाई जाएगी, जिसके लिए विशेष तकनीकी प्रबंध किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस नई लाइन के चालू होने के बाद शहर की विद्युत व्यवस्था और अधिक लचीली व सुरक्षित हो जाएगी। बिजली बाधित रहने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत विभाग के मुताबिक अरपा के दोनों किनारों को जोड़ने की यह योजना भविष्य की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड और आकस्मिक ब्रेकडाउन की स्थिति में यह वैकल्पिक व्यवस्था कारगर साबित होगी। शहर के नागरिकों का भी मानना है कि यदि यह परियोजना समय पर पूर्ण होकर सुचारु रूप से संचालित होती है तो बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जूना बिलासपुर ,चांटीडीह क्षेत्र में चल रहा कार्य कब तक पूर्ण होता है और कब पूरे शहर को इस नई 33 केवी लाइन का लाभ मिलना शुरू होता है।

@@- किसी भी आपात स्थिति या तकनीकी खराबी के दौरान एक ओर की लाइन को दूसरी ओर से डायवर्ट कर आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। इससे लंबे समय तक 33 केवी का हमारा काम चल रहा है, जिसमें टावर के माध्यम से शनिचरी तक हम नयी लाइन खींच रहे हैं, ताकि भविष्य में जब ब्रेकडाउन हो तो बृहस्पति बाजार और एसबीआर एसबीआर सब स्टेशन बंद होते हैं तो हम दूसरी लाइन से सप्लाई लेकर लाइन चालू कर सके।

– एके अम्बष्ट कार्यपालक निदेशक, बिलासपुर विद्युत क्षेत्र-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!