छत्तीसगढ़बिलासपुर

होली मेमू स्पेशल ट्रेन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे, चार दिन के लिए चलेगी

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 02, 03, 05 एवं 06 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या -08834/08833 दुर्ग रायगढ़ दुर्ग के मध्य 04 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की गई हैं। गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग रायगढ़ मेमू पैसेंजर गाड़ी दुर्ग से 10:30 बजे रवाना होकर 10:36 बजे भिलाई नगर 10.43 बजे भिलाई पावर हाउस 10:50 बजे भिलाई 10.56 बजे देवबलोदा चरोदा, 11:09 बजे कुम्हारी, 11:17 बजे सरोना 11.24 बजे सरस्वती नगर, 11.35 बजे रायपुर 11:45 बजे डब्ल्यूआरएस, 11:52 बजे उरकुरा, 12:00 मांडर, 12:11 बजे सिलियारी, 12.21 बजे बैकुंठ 12:28 बजे तिल्या नेवरा, 12.39 बजे हथबंद, 12:52 बजे भाटापारा, 13.05 बजे निपनिया,13.15 बजे दगोरी, 13.23 बजे बिल्हा, 14.31 बजे चकरभाटा 14.37 बजे दाधापारा, 15.10 बजे बिलासपुर, 15.28 बजे गतौरा, 15:40 बजे जयरामनगर, 15.53 बजे अकलतरा, 16:10 बजे जांजगीर-नैला, 16:30 बजे चांपा, 16:50 सारागांव देवरी, 17:03 बजे बाराद्वार, 17.18 बजे सक्ती, 17:30 झाराडीह, 17.40 बजे खरसिया, 17.58 बजे रॉबर्टसन, 18: 13 बजे भूपदेवपुर, 18.23 बजे किरोड़ीमल नगर, 18:50 बजे रायगढ़। 02, 03, 05 एवं 06 मार्च 2026 को वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़ दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से 19:00 रवाना होकर उपरोक्त सभी स्टेशनों पर रुकते हुए बिलासपुर 21.45 बजे एवं रायपुर 00:10 बजे और दुर्ग अगले दिन 01.45 बजे पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!