Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कॉलेज के छात्रों के सामने मीडिया को बताया देश के लिए खतरा, संजय भूषण पांडे के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार संगठन

17/10/2026 - 10:54 PM

बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज पदोन्नत होकर बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी सुनील शर्मा ने कंधों पर लगाया बैज

17/10/2026 - 10:40 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 19
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»रंग लगाने को लेकर विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 7 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ रायपुर

रंग लगाने को लेकर विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 7 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT05/03/2026 - 3:56 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 5 मार्च 2026) होली के जश्न के बीच रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। कुछ युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 को वह अपने मोहल्ले में दुर्गा चौक के पास होली खेल रहा था। उसी दौरान नीरज लोधी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG04HR6547 से वहां पहुंचा और चाय पीने चलने की बात कहकर मोनू ठाकुर और निलेश लोधी को साथ लेकर निकला। तीनों जब करीब साढ़े 11 बजे केंवसी साहू पारा स्थित संदीप किराना स्टोर के पास पहुंचे, तब वहां पहले से खड़े ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, योगेन्द्र उर्फ बीरू और उनके अन्य साथी मौजूद थे।

बताया गया कि आरोपियों ने बाइक रोककर जबरन रंग-गुलाल लगाने की कोशिश की और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। नीरज लोधी द्वारा रंग नहीं लगाने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ध्रुव निषाद और उसके साथियों ने तीनों को बाइक से नीचे गिरा दिया। स्थिति बिगड़ते देख मोनू ठाकुर और निलेश लोधी वहां से भागने लगे, तभी ध्रुव निषाद ने मोनू ठाकुर को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए महेन्द्र वर्मा पहुंचे और किसी तरह उसे छुड़ाया, लेकिन इसी दौरान संजू निषाद और उसके साथियों ने अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  IPL सट्टे पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, रेड्डीअन्ना नेटवर्क चलाता युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत धारा 126(2), 103(1), 189, 190 और 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपियों की पतासाजी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और चूड़ा भी बरामद किया है।

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी आरंग, योगेन्द्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ पिता बिन्देश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी आरंग, गौतम कुमार साहू पिता योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी आरंग, भोजराम निषाद उर्फ भोजू उर्फ भोज पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी आरंग, राहुल साहू पिता सुशील साहू उम्र 23 वर्ष निवासी आरंग, नेमीचंद साहू पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष निवासी आरंग तथा धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी आरंग शामिल हैं। इसके अलावा घटना में शामिल विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है,पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

कॉलेज के छात्रों के सामने मीडिया को बताया देश के लिए खतरा, संजय भूषण पांडे के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार संगठन

17/10/2026 - 10:54 PM

बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज पदोन्नत होकर बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी सुनील शर्मा ने कंधों पर लगाया बैज

17/10/2026 - 10:40 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

पनिका-पनका समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई धार! सुमित दास ने सामने लाया 2022 का अहम दस्तावेज, PM मोदी को सांसद ज्योत्स्ना महंत ने लिखा था पत्र

15/10/2026 - 10:37 PM

नौकरी का झांसा, 13.69 लाख की चपत! दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

15/10/2026 - 9:22 PM

Comments are closed.

पोस्ट

कॉलेज के छात्रों के सामने मीडिया को बताया देश के लिए खतरा, संजय भूषण पांडे के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार संगठन

17/10/2026 - 10:54 PM

बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज पदोन्नत होकर बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी सुनील शर्मा ने कंधों पर लगाया बैज

17/10/2026 - 10:40 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.