बिलासपुर 12 मई 2026/ गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक एवं प्रतिभा विकास से जोड़ने के उद्देश्य से रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट द्वारा ग्रीष्मकालीन समर कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों एवं युवाओं के लिए विभिन्न खेल, कला, संगीत, नृत्य एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
कैंप के अंतर्गत प्रख्यात कोरियोग्राफर एवं नायडू डांस क्लास के संचालक हरि नायडू द्वारा प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में वेस्टर्न डांस एवं फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों एवं युवाओं में इस प्रशिक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इसके साथ ही अनुभवी एवं निपुण प्रशिक्षकों द्वारा फुटबॉल, एडवांस योग, वेस्टर्न डांस, ड्राइंग एंड पेंटिंग, कैसियो, अबेकस, मार्शल आर्ट, शतरंज, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, भरतनाट्यम, गिटार, स्पोकन इंग्लिश, कैरम एवं कैरोके सिंगिंग सहित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी गतिविधियों के लिए सुबह एवं शाम के अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को सुविधाजनक रूप से प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
यह समर कोचिंग कैंप आगामी 15 जून तक संचालित किया जाएगा। संस्थान की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट पहुंचकर संपर्क करें एवं बच्चों को इस बहुआयामी प्रशिक्षण शिविर का लाभ दिलाएं।






