Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    मालवाहक पिकअप में सवारी ढोना पड़ा भारी, धमतरी पुलिस ने ठोका 26,500 जुर्माना

    12/05/2026 - 7:53 PM

    रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में ग्रीष्मकालीन समर कोचिंग कैंप का भव्य आयोजन

    12/05/2026 - 11:09 AM

    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ₹100 करोड़ का अरपा बैराज, मानसून से पहले शहर में हाहाकार

    12/05/2026 - 10:27 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ धमतरी

    मालवाहक पिकअप में सवारी ढोना पड़ा भारी, धमतरी पुलिस ने ठोका 26,500 जुर्माना

    HD MAHANTBy HD MAHANT12/05/2026 - 7:53 PM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धमतरी 12 मई 2026/ जान जोखिम में डालकर मालवाहक पिकअप में सवारी ढो रहे चालकों पर धमतरी पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि सड़क पर ही नियम तोड़ने वालों की रफ्तार थम गई। सड़क हादसों को रोकने और अवैध तरीके से यात्रियों को ढोने की खतरनाक प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए धमतरी पुलिस ने 12 मई 2026 को बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 5 पिकअप वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आम लोगों, युवाओं, ग्रामीणों और वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी लगातार कार्रवाई जारी है। यातायात पुलिस एल्कोमीटर से जांच कर नशे में वाहन चलाने वालों के वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश कर रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस धमतरी ने विशेष चेकिंग के दौरान पाया कि कई मालवाहक पिकअप वाहन परमिट शर्तों का खुला उल्लंघन करते हुए यात्रियों को ढो रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक CG 04 CG 7550, CG 04 KV 0551, CG 04 CG 9693, CG 05 X 0113 और CG 04 PG 9640 के चालकों पर चालान काटा। प्रत्येक वाहन चालक से 5,300 रुपये के हिसाब से कुल 26,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने चालकों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में मालवाहक वाहनों में सवारी ढोते पाए जाने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, नियम तोड़ने वाले इन वाहनों के परमिट निरस्त कराने और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। बहरहाल, धमतरी पुलिस का साफ संदेश है कि सड़क पर अब नियम तोड़ने वालों के लिए कोई राहत नहीं, क्योंकि “सुरक्षित यातायात ही सुरक्षित जीवन” की सबसे बड़ी गारंटी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में ग्रीष्मकालीन समर कोचिंग कैंप का भव्य आयोजन

    12/05/2026 - 11:09 AM

    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ₹100 करोड़ का अरपा बैराज, मानसून से पहले शहर में हाहाकार

    12/05/2026 - 10:27 AM

    तिफरा क्षेत्र में अब तक नहीं बना सार्वजनिक गार्डन,नागरिकों में बढ़ी नाराजगी

    12/05/2026 - 10:25 AM

    मनभावन तस्वीरों से सजी तारबाहर आरयूबी की दीवारें

    12/05/2026 - 10:22 AM

    काव्य भारती कला संगीत मंडल, द्वारा संस्था संस्थापक स्व मनीष दत्त की जन्मजयंती पर संगीत काव्य संध्या समारोह आयोजित

    12/05/2026 - 8:44 AM

    तालापारा-मिनीबस्ती में गुंडागर्दी पर पुलिस का प्रहार, 6 बदमाश जेल भेजे गए

    11/05/2026 - 11:17 PM
    Editors Picks

    मालवाहक पिकअप में सवारी ढोना पड़ा भारी, धमतरी पुलिस ने ठोका 26,500 जुर्माना

    12/05/2026 - 7:53 PM

    रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में ग्रीष्मकालीन समर कोचिंग कैंप का भव्य आयोजन

    12/05/2026 - 11:09 AM

    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ₹100 करोड़ का अरपा बैराज, मानसून से पहले शहर में हाहाकार

    12/05/2026 - 10:27 AM

    तिफरा क्षेत्र में अब तक नहीं बना सार्वजनिक गार्डन,नागरिकों में बढ़ी नाराजगी

    12/05/2026 - 10:25 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.