Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»जांजगीर चांपा»फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर, महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार
जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर, महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT07/06/2026 - 9:20 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जांजगीर-चांपा 7 जून 2026/ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की गई, मानसिक दबाव इतना बढ़ा कि एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में ब्लैकमेलिंग, धमकी और सोशल मीडिया के जरिए मानसिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजनांदगांव निवासी एक महिला उसे मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। महिला पैसे नहीं देने पर उन तस्वीरों को सार्वजनिक करने और इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दे रही थी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव से परेशान युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक और आरोपी महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे। बीते 12 से 15 दिनों से महिला लगातार युवक पर पैसों के लिए दबाव बना रही थी। पैसे नहीं मिलने पर वह निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।

मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत धारा 308(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल चैट रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी महिला की लोकेशन ट्रेस की और राजनांदगांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

See also  कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अधिकारियों के साथ सामान्य बैठक किया

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे और आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बहरहाल, यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली ब्लैकमेलिंग किसी व्यक्ति को मानसिक रूप से इतना तोड़ सकती है कि उसकी जान तक खतरे में पड़ जाए, इसलिए ऐसे मामलों में समय रहते पुलिस की मदद लेना बेहद जरूरी है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.