Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बुजुर्ग दंपत्ति का भरोसा तोड़कर खाते से उड़ाए पैसे, केयर टेकर गिरफ्तार

19/05/2026 - 11:56 AM

फ्यूल की कमी से एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम; ‘कैम्प’ ने कलेक्टर्स को निर्देश जारी करने की मांग

19/05/2026 - 11:43 AM

रेलवे मान्यता प्राप्त यूनियन मजदूर कांग्रेस द्वारा रेल कर्मचारी की समस्या जानने कोरबा का दौरा

19/05/2026 - 11:41 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 19
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»फ्यूल की कमी से एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम; ‘कैम्प’ ने कलेक्टर्स को निर्देश जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

फ्यूल की कमी से एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम; ‘कैम्प’ ने कलेक्टर्स को निर्देश जारी करने की मांग

HD MAHANTBy HD MAHANT19/05/2026 - 11:43 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। नगर सहित छत्तीसगढ़ में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत के कारण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। प्रदेश में संचालित ‘102 महतारी एक्सप्रेस’ और ‘1099 मुक्तांजलि वाहन सेवा’ के संचालन में गंभीर बाधा आ रही है। इस संकट को देखते हुए ‘कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम’ (कैम्प) ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नवा रायपुर को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि सभी जिला कलेक्टर्स को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं ताकि एंबुलेंस वाहनों को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

संस्था “कैंप” द्वारा आपातकाल समय में निर्बाध सेवा की मांग

संस्था ‘कैम्प’ ने बताया कि उनकी फर्म प्रदेश में इन दोनों महत्वपूर्ण निःशुल्क वाहन सेवाओं का संचालन करती है। वर्तमान में बिलासपुर, मरवाही- पेंड्रा ,बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोरिया जैसे जिलों में डीजल-पेट्रोल की भारी कमी है। कई ईंधन पंप संचालक बेहद सीमित मात्रा में डीजल दे रहे हैं, या फिर स्टॉक न होने के कारण वाहनों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। कोरबा जिले में भी इस समस्या के गहराने पर कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग और जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

आपातकालीन सेवा पर बुरा असर

ईंधन के इस संकट का सीधा असर एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम पर पड़ रहा है। कॉल आने के बाद मरीजों तक पहुँचने में एंबुलेंस को सामान्य से अधिक समय लग रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि ‘102 महतारी एक्सप्रेस’ गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं को समय पर अस्पताल पहुँचाने का काम करती है, जबकि ‘1099 मुक्तांजलि सेवा’ मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके घर तक पहुँचाती है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए ये दोनों सेवाएं जीवनरेखा के समान हैं, जहाँ ईंधन की कमी के कारण संकट और गहरा गया है।

आपातकालीन सेवाओं के साथ सामान्य जनों को भी भारी परेशानी

इस पेट्रोल-डीजल की किल्लत से केवल स्वास्थ्य सेवाएं ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी बेहाल हैं। छत्तीसगढ़ के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध न होने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। उदाहरण के लिए, कोरबा से रायगढ़ एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए एक परिवार को शक्ति क्षेत्र के 2-3 पेट्रोल पंपों पर चक्कर काटने के बाद भी ईंधन नहीं मिला, जिससे उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद जब एक पंप पर पेट्रोल मिला, तब जाकर वे वापस कोरबा लौट सके। यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आम जनता के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।

HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बुजुर्ग दंपत्ति का भरोसा तोड़कर खाते से उड़ाए पैसे, केयर टेकर गिरफ्तार

19/05/2026 - 11:56 AM

रेलवे मान्यता प्राप्त यूनियन मजदूर कांग्रेस द्वारा रेल कर्मचारी की समस्या जानने कोरबा का दौरा

19/05/2026 - 11:41 AM

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा 20 मई को “वॉकेथॉन” का आयोजन

19/05/2026 - 11:39 AM

मल्हार;संग्रहालय के अभाव में जर्जर हो रहीं प्राचीन प्रतिमाएं

19/05/2026 - 11:35 AM

फोरलेन सड़कों से बदलेगी बिलासपुर की तस्वीर, शहर को मिलेगी नई पहचान

19/05/2026 - 11:27 AM

रेलवे का पर्यावरण अभियान : यात्रियों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने किया प्रेरित

19/05/2026 - 11:25 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बुजुर्ग दंपत्ति का भरोसा तोड़कर खाते से उड़ाए पैसे, केयर टेकर गिरफ्तार

19/05/2026 - 11:56 AM

फ्यूल की कमी से एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम; ‘कैम्प’ ने कलेक्टर्स को निर्देश जारी करने की मांग

19/05/2026 - 11:43 AM

रेलवे मान्यता प्राप्त यूनियन मजदूर कांग्रेस द्वारा रेल कर्मचारी की समस्या जानने कोरबा का दौरा

19/05/2026 - 11:41 AM

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा 20 मई को “वॉकेथॉन” का आयोजन

19/05/2026 - 11:39 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.