बिलासपुर 2 जून 2026 /एनटीपीसी सीपत के राख गांव ऐश डाइक-1 और ऐश डाइक-2 के बीच स्थित ओवरफ्लो लगून एरिया में सोमवार सुबह एक संविदा श्रमिक अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग एवं अन्य श्रमिक जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस टीम भी पहुंची गई श्रमिक को अस्पताल ले जाते लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।एनटीपीसी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ जवानों ने 1 जून 2026 को सुबह लगभग 8:45 बजे ओवरफ्लो लगून क्षेत्र में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई, तब तक गांव वालों को भी इसकी जानकारी मिल गई जिसके बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और पुलिस को भी अवगत कराया गया।आईएमएस शिपमेंट एजेंसी के साथ संविदा श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन वहां के गांव वाले एवं जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाए की एजेंसी के माध्यम से दूसरे प्रदेश से श्रमिक बुलाकर कार्य कराया जा रहा है एवं उनको मानक सुरक्षा उपकरण भी कार्य के वक्त प्रदान नहीं किया जाता। इसलिए यह बड़ी दुर्घटना घटी है। जिससे एक मजदूर की मौत हुई। एनटीपीसी प्रबंधन ने बताया है कि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और पुलिस जांच में सहयोग किया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन एवं अन्य श्रमिकों के समक्ष IMS शिपमेंट एजेंसी के माध्यम से मृतक कार्यरत था इसलिए एजेंसी द्वारा 3 लाख रुपया सहायता राशि एवं एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा तीन लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी एवं अन्य बीमा एजेंसी के माध्यम से करीब मृतक के परिजनों को 10 लख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मृतक के परिजन पीएम के बाद शव अपने गृह नगर पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गए हैं वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।






