Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सब्जी पसंद नहीं आने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल किया; जुर्म दर्ज

07/06/2026 - 12:01 PM

नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ आदतन आरोपी गिरफ्तार

07/06/2026 - 11:59 AM

ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत :महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप

07/06/2026 - 11:57 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 7
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»कबीरधाम»साइकिल पर सवार हुई कबीरधाम पुलिस, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
कबीरधाम छत्तीसगढ़

साइकिल पर सवार हुई कबीरधाम पुलिस, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

HD MAHANTBy HD MAHANT07/06/2026 - 8:45 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कबीरधाम 7 जून 2026/ जब पुलिस की वर्दी साइकिल पर सवार होकर सड़कों पर उतरी तो यह सिर्फ एक रैली नहीं थी, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित दिनचर्या का ऐसा संदेश था जिसने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विश्व साइकिल दिवस और Sunday on Cycle अभियान के अवसर पर कबीरधाम पुलिस ने रविवार को एक विशेष साइकिल रैली और पैदल वॉकिंग कार्यक्रम आयोजित कर फिटनेस को जनआंदोलन बनाने की पहल की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम से हुआ। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर, अखिलेश कौशिक, भूपत सिंह, रक्षित निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह के समय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का यह फिटनेस मार्च शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और काली गार्डन क्षेत्र से होकर गुजरा, जिसने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

पैदल वॉकिंग के बाद निकाली गई साइकिल रैली ने नागरिकों को यह संदेश दिया कि नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और सक्रिय जीवनशैली न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि साइकिल केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित जीवनशैली का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने फिट इंडिया, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नियमित साइकिल चलाने का संकल्प भी लिया।

गौरतलब है कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित जीवन ही एक मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी पहचान है, और कबीरधाम पुलिस का यह प्रयास उसी दिशा में एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260607-WA0042.mp4
https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260607-WA0046.mp4
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

सब्जी पसंद नहीं आने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल किया; जुर्म दर्ज

07/06/2026 - 12:01 PM

नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ आदतन आरोपी गिरफ्तार

07/06/2026 - 11:59 AM

ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत :महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप

07/06/2026 - 11:57 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; सुरेश सिंह बैस को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

07/06/2026 - 11:55 AM

महासमुंद पुलिस का ऑपरेशन क्लीन-अप, 120 वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे

07/06/2026 - 11:49 AM

फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे अफसर-कर्मचारी, ‘संडे ऑन साइकिल’ बना जनआंदोलन

07/06/2026 - 11:36 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

सब्जी पसंद नहीं आने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल किया; जुर्म दर्ज

07/06/2026 - 12:01 PM

नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ आदतन आरोपी गिरफ्तार

07/06/2026 - 11:59 AM

ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत :महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप

07/06/2026 - 11:57 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; सुरेश सिंह बैस को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

07/06/2026 - 11:55 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.