बिलासपुर 7 जून 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र के प्रभात चौक, चिंगराजपारा में घरेलू विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय सीमा श्रीवास ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 जून की रात करीब 12:30 बजे उसका पति गुलशन श्रीवास शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में बनी सब्जी पसंद न आने पर वह गाली-गलौज करने लगा। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों तथा किसी नुकीली वस्तु से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में सीमा के सिर, गाल, भुजाओं, जांघों, पीठ, पेट और माथे पर चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने भी विवाद होते देखा। पीड़िता ने बताया कि रात में अकेली होने के कारण वह तत्काल थाने नहीं जा सकी। बाद में उसने सरकंडा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





