Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

( सीधी ) टिकरी में गरीब के आशियाने पर बुलडोजर: न्याय नहीं मिला तो अनशन पर बैठेगा पीड़ित परिवार

27/08/2026 - 6:29 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

24/08/2026 - 7:57 PM

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र का मास्टरमाइंड कलिंदर मिंज गिरफ्तार

24/08/2026 - 6:33 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 27
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»( सीधी ) टिकरी में गरीब के आशियाने पर बुलडोजर: न्याय नहीं मिला तो अनशन पर बैठेगा पीड़ित परिवार
छत्तीसगढ़

( सीधी ) टिकरी में गरीब के आशियाने पर बुलडोजर: न्याय नहीं मिला तो अनशन पर बैठेगा पीड़ित परिवार

HD MAHANTBy HD MAHANT27/08/2026 - 6:29 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पूर्व सरपंच और तहसीलदार की सांठगांठ का आरोप, बारिश में निर्माणाधीन मकान ढहाने से मचा हड़कंप; न्यायालय में जमीन प्रकरण लंबित होने के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल

सीधी/टिकरी 27 अगस्त 2026/ सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत उप तहसील मड़वास की ग्राम पंचायत टिकरी में गरीब परिवार के निर्माणाधीन आवास पर बुलडोजर चलाए जाने का मामला अब प्रशासन के लिए बड़ा सवाल बनता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पूर्व सरपंच और राजस्व अमले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया है। परिवार का कहना है कि बारिश के बीच उनका आशियाना उजाड़ दिया गया, जबकि जमीन संबंधी प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, वर्षों से जमीन पर उनका कब्जा और उपयोग रहा है। इसी जमीन पर परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण करा रहा था। आरोप है कि अचानक प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के समय बारिश का मौसम होने के कारण परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

न्यायालय में मामला लंबित, फिर भी चला बुलडोजर?

पीड़ित परिवार का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब भूमि संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो निर्माणाधीन मकान को गिराने की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई? परिवार का आरोप है कि संबंधित पक्षों के प्रभाव और दबाव में प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

परिवार ने अधिकारियों के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जमीन पर कोई वैधानिक विवाद था तो न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत उसका निराकरण किया जाना चाहिए था, न कि बारिश के बीच गरीब परिवार का निर्माणाधीन घर गिरा दिया जाता।

See also  गांजा बेच रही महिला हुई गिरफ्तार

‘न्याय नहीं मिला तो अनशन करेंगे’—पीड़ित परिवार का बड़ा ऐलान

लगातार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के बाद भी राहत नहीं मिलने से पीड़ित परिवार ने अब बड़ा फैसला लिया है। परिवार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर न्याय नहीं दिया और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे अनशन पर बैठेंगे।

पीड़ित परिवार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी से विवाद करना नहीं, बल्कि अपने अधिकार और न्याय के लिए लड़ना है। परिवार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर किस आदेश और किस आधार पर निर्माणाधीन मकान को गिराया गया।

पूर्व सरपंच की भूमिका पर भी सवाल

मामले में पूर्व सरपंच सरोज साकेत पति श्रीनिवास साकेत की भूमिका को लेकर भी पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ कार्रवाई का रास्ता तैयार किया गया।

गरीब के आशियाने पर कार्रवाई या नियमों की अनदेखी?

मामले ने प्रशासनिक कार्रवाई की निष्पक्षता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था, तो कार्रवाई से पहले न्यायालयीन स्थिति और सभी दस्तावेजों का परीक्षण किस स्तर पर हुआ? क्या पीड़ित परिवार को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर मिला? और सबसे अहम—भारी बारिश के बीच ही निर्माणाधीन आवास गिराने की जरूरत क्यों पड़ी?

इन सवालों के जवाब अब जिला प्रशासन की जांच से ही सामने आएंगे।

पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अनशन के जरिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में जांच और कार्रवाई को लेकर क्या कदम उठाता है।

See also  खोमचे की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस की दबिश में धंधेबाज गिरफ्तार

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

24/08/2026 - 7:57 PM

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र का मास्टरमाइंड कलिंदर मिंज गिरफ्तार

24/08/2026 - 6:33 PM

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर आप का हमला, परीक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

21/08/2026 - 7:07 PM

जापान में लहराया तिरंगा: अवि मानिकपुरी ने U-18 एशिया कप हॉकी में भारत को दिलाया स्वर्ण, समाज ने जताया गर्व

20/08/2026 - 11:53 PM

रील का चक्कर…सीधे जेल चक्कर, उप जेल के सामने वीडियो बनाना पड़ा भारी

20/08/2026 - 9:47 PM

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव, 22 अधिकारियों के तबादले से बदली जिम्मेदारियां

20/08/2026 - 8:51 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

( सीधी ) टिकरी में गरीब के आशियाने पर बुलडोजर: न्याय नहीं मिला तो अनशन पर बैठेगा पीड़ित परिवार

27/08/2026 - 6:29 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

24/08/2026 - 7:57 PM

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र का मास्टरमाइंड कलिंदर मिंज गिरफ्तार

24/08/2026 - 6:33 PM

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर आप का हमला, परीक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

21/08/2026 - 7:07 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.