Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 4
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»कोरबा»सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए
कोरबा छत्तीसगढ़

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

HD MAHANTBy HD MAHANT04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कोरबा 4 सितंबर 2026/ कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बहू और उसके माता-पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट, आत्महत्या से पहले भेजे गए वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

27 अगस्त 2026 को लक्ष्मी बाई मानिकपुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतका ने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोगों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हस्तलेखन का सत्यापन कराया, जिसमें यह लेख मृतका का ही पाया गया। विवेचना में यह भी सामने आया कि घटना से पहले मृतका ने अपनी बहनों को वीडियो भेजकर मानसिक पीड़ा और प्रताड़ना की जानकारी दी थी। परिजनों ने बयान में बताया कि घरेलू विवाद लंबे समय से चल रहा था और मृतका पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुसाइड नोट, मोबाइल से प्राप्त वीडियो, गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जब्त कर परीक्षण कराया। सभी तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 724/2026 दर्ज किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और वैधानिक प्रक्रिया पूरी की।

See also  तालापारा-मिनीबस्ती में गुंडागर्दी पर पुलिस का प्रहार, 6 बदमाश जेल भेजे गए

गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णिमा महंत (24 वर्ष), पति संजय दास, निवासी लक्ष्मण तालाब, कोरबा,सुमेरन बाई (45 वर्ष), पति मिलनदास महंत, निवासी सोहागपुर, थाना उरगा, तथा मिलन दास (55 वर्ष), पिता सोनदास, निवासी सोहागपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा शामिल हैं।  गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह मामला घरेलू प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर परिणामों को सामने लाता है, जहां सुसाइड नोट और डिजिटल साक्ष्य जांच की अहम कड़ी बने।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM

पनिका समाज की एकता और जनसंपर्क को नई धार: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी ने महासमुंद-बालोद प्रवास में शोक संवेदना के साथ तय की सामाजिक संघर्ष की रणनीति

02/09/2026 - 1:53 PM

बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला ने दी जान, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

01/09/2026 - 10:09 PM

चिल्फी बॉर्डर पर कंटेनर के गुप्त चेंबर से 2.23 करोड़ का गांजा जब्त तस्कर गिरफ्तार

01/09/2026 - 2:51 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.