Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

पनिका-पनका समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई धार! सुमित दास ने सामने लाया 2022 का अहम दस्तावेज, PM मोदी को सांसद ज्योत्स्ना महंत ने लिखा था पत्र

15/10/2026 - 10:37 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»सारंगढ़ बिलाईगढ़»अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई
सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

HD MAHANTBy HD MAHANT16/10/2026 - 2:44 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की लगातार दबिश, एक लाख रुपए शासन के मद में जमा

सरिया और सरसींवा क्षेत्र में मुरुम एवं रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2026। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने सरिया और सरसींवा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त कुल 12 वाहन एवं मशीनों के विरुद्ध कार्रवाई की है। वहीं एक प्रकरण में एक लाख रुपए की राशि शासन के मद में जमा कराई गई है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को सरिया तहसील के ग्राम जोतपुर-बोंदा में औचक निरीक्षण के दौरान मुरुम के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो जेसीबी मशीनों और तीन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई कर थाना सरिया की अभिरक्षा में रखा गया। इसी प्रकार 13 अक्टूबर को सरसींवा तहसील के ग्राम ओडकाकन में साधारण रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को पकड़कर थाना सरसींवा की अभिरक्षा में रखा गया। इसके अगले दिन 14 अक्टूबर को सरिया तहसील में रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए तीन ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई कर थाना सरिया की अभिरक्षा में रखा गया।

इससे पूर्व 21 सितंबर को सरसींवा तहसील के ग्राम ओडकाकन में रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर लोडर मशीन एवं दो ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए की राशि शासन के मद में जमा कराई गई थी।

See also  बरमकेला जनपद सदस्य का आरक्षण क्षेत्र : नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी

खनिज विभाग द्वारा उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत की गई है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला नियमित निरीक्षण के साथ समाचार पत्रों एवं अन्य संचार माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर भी तत्परता से कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जांच और कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

पनिका-पनका समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई धार! सुमित दास ने सामने लाया 2022 का अहम दस्तावेज, PM मोदी को सांसद ज्योत्स्ना महंत ने लिखा था पत्र

15/10/2026 - 10:37 PM

नौकरी का झांसा, 13.69 लाख की चपत! दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

15/10/2026 - 9:22 PM

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

पनिका-पनका समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई धार! सुमित दास ने सामने लाया 2022 का अहम दस्तावेज, PM मोदी को सांसद ज्योत्स्ना महंत ने लिखा था पत्र

15/10/2026 - 10:37 PM

नौकरी का झांसा, 13.69 लाख की चपत! दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

15/10/2026 - 9:22 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.