महासमुंद।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए महासमुंद जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर विनय लंगेह ने गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी और मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। चक्रवात के संभावित प्रभाव और भारी बारिश की आशंका के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।






