देश दुनिया

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:PM आवास घेरने की तैयारी; दिल्ली CM ने ED कस्टडी से दूसरा आदेश जारी किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज पार्टी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं।

इधर, केजरीवाल ने आज ED कस्टडी से दूसरा सरकारी आदेश जारी किया है। आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

इससे पहले केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!