देश दुनिया

अफीम की अवैध खेती पर कार्रवाई, आरोपी किसान चढ़ा पुलिस के हत्थे

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में अवैध तरीके से अफीम की खेती जा रही थी। राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अफीम के पौध जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस एक किसान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के सुआ गांव का है। जहां एक किसान प्याज की फसल के साथ ही अफीम के पौधे लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी। टीम ने अफीम के पौधे जब्त किए है, जिसका वजन 1 क्विंटल 63 किलो से अधिक है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।तहसीलदार आरडी साकेत ने बताया कि गांव में अवैध रूप से अफीम का कारोबार चल रहा था। इसके संबंध में सक्षम अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने पर वास्तविकता का पता चला और मौके से अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!