Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इनमें से भी कई एसयूवी को खास एडिशन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। प्रमुख निर्माता Mahindra की ओर से Scorpio N के Carbon Edition को लाया गया है और Tata ने भी हाल में ही Safari को Stealth Edition के साथ लॉन्च किया है। दोनों एसयूवी के इन खास एडिशंस में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इनको खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Mahindra Scorpio N…
Lenovo IdeaPad Slim 5 को भारत में AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर के साथ अपग्रेड किया गया है और अब ये बिक्री के लिए उपलब्ध है। यूजर्स लैपटॉप पर 14 और 16 इंच डिस्प्ले ऑप्शन्स के बीच सेलेक्ट कर सकते हैं, जिसमें 60Wh बैटरी है। लैपटॉप में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होने का दावा किया गया है और इसमें लेनोवो के AI Now और लर्निंग जोन जैसे AI-बेस्ड फीचर्स प्री-इंस्टॉल्ड हैं। इनसे यूजर्स को पर्सनल और प्रोफेशनल टास्क जैसे वर्कफ्लो ऑप्टिमाइजेशन, डॉक्यूमेंट समराइजेशन, टेक्स्ट कन्वर्जन आदि में मदद मिलेगी। Lenovo IdeaPad Slim 5 (Gen 10) की भारत में कीमत लेनोवो आइडियापैड…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 फरवरी 2025/पंचायत चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के कारण फैज मोहम्मद, क्षेत्र सहायक मार्कफेड, मनहरण लाल अमलीवार व्याख्याता वर्ग 1 बिलाईगढ़, अशोक कुमार साहू शिक्षक ई एलबी बिलाईगढ़, सुषमा पटेल शिक्षक एलबी सारंगढ़, शोभाचंद मालाकार शिक्षक बरमकेला, सारंगढ़ के शिक्षक एलबी सिदार सिंह सिदार, गुलाब सिंह सिदार और सहायक शिक्षक एलबी सारंगढ़ संतोष कुर्रे, सावित्री सिदार और नरेंद्र सिंह राज, रामशरण सिदार व्याख्याता, तरुण सिंह बहेलिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, रामकुमार कंवर, सहायक ग्रेड 2 आबकारी सस्पेंड हो गए हैं। इन सभी का, मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण हेतु निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें ये…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव: करियर पॉइंट नेशनल स्कूल, भटगांव में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस खास मौके पर विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने अपने माता-पिता के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इसके साथ ही, कुछ बच्चों ने भावुक कविताओं और भाषणों के जरिए अपने माता-पिता के…
रायपुर, 15 फरवरी 2025 – सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 5 करोड़ से अधिक की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी कपिल देशलहरे को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 65 से अधिक लोगों को बनाया शिकार आरोपियों ने 65 से अधिक बेरोजगार युवाओं को शासकीय विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये ऐंठे। मामले की जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी। ऐसे दिया…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 फरवरी 2025 – जिले के 6 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में संपन्न हुई। कलेक्टर और एसपी ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के चार नगर पंचायतों में जाकर वोटिंग परिणामों का अवलोकन किया, वहीं सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद ने बरमकेला नगर पंचायत की मतगणना में भाग लिया। नगर पंचायतों में हार-जीत के परिणाम जिले के विभिन्न नगर पंचायतों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजेता उम्मीदवारों की घोषणा की गई: भटगांव – विक्रम कुर्रे ने कमलेश कुर्रे को हराया। सरिया – कमलेश अग्रवाल ने…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – नगर पंचायत सरसीवा में भाजपा ने अपना परचम लहराते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित श्रीमती गुलेचन बाई बंजारे ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। पार्षद चुनाव में भी भाजपा का वर्चस्व रहा। वार्ड क्रमांक 01 से पूर्णिमा वारे (कांग्रेस), वार्ड 02 से छोटेलाल रत्नाकर (बसपा), वार्ड 03 से शिव कुमार भारती (भाजपा), वार्ड 04 से श्रीमती रामकली साहू (भाजपा), वार्ड 05 से प्रदीप शर्मा (भाजपा), वार्ड 06 से श्यामू पांडे (भाजपा), वार्ड 07 से कार्तिकेश्वर यादव (भाजपा), वार्ड 08 से श्रीमती अंजली भारद्वाज (कांग्रेस), वार्ड 09 से श्रीमती पदमा भारती (भाजपा), वार्ड…
नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी विक्रम कुर्रे ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को 2306 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अंतिम परिणाम: ✅ विक्रम कुर्रे (बीजेपी) – 3820 वोट 🏆 ✅ कांग्रेस – 1514 वोट ✅ बीएसपी – 755 वोट ✅ निर्दलीय – 980 वोट विक्रम कुर्रे की यह जीत बीजेपी के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा। चुनाव परिणाम ने यह भी दिखाया कि मतदाताओं ने बीजेपी पर भरोसा जताया, जबकि…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़: नगर निगम महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एल. पदमजा विधानी बड़ी बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रही हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 23,856 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रमोद नायक को 14,063 वोट मिले हैं। यह बढ़त भाजपा के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि नगर निगम चुनावों में इस बार कांटे की टक्कर की उम्मीद थी। अगर यह बढ़त बरकरार रहती है, तो एल. पदमजा विधानी का महापौर बनना तय माना जा रहा है। चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में जश्न का…
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत दर्ज की। गरियाबंद, कांकेर और पटना समेत कई क्षेत्रों में भाजपा का दबदबा देखने को मिला, वहीं कांग्रेस को कई जगहों पर बड़ा झटका लगा। गरियाबंद में भाजपा की हैट्रिक गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने कांग्रेस के गेंदलाल सिन्हा को 164 वोटों से हराया। यादव को 3422 वोट, जबकि सिन्हा को 3258 वोट मिले। मनेंद्रगढ़, आमदी, नगरी और भखारा में भी कमल…
