Author: HD MAHANT
बिलासपुर 11 मार्च 2026/ नगर व आसपास के क्षेत्रों में बेधड़क ट्यूबवेल उत्खनन और गर्मी के धान की फसल की वजह से जिले में मार्च माह में ही जलस्तर 30 से 50 फीट नीचे जा पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंप कनेक्शन सूख रहे हैं और नलकूप बंद होने के कगार में आ चुके हैं। ऐसे में पीएचई विभाग भरी गर्मी में वॉटर रिचार्ज की प्लानिंग में जुट गया है, लेकिन अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा है कि गर्मी की शुरूआत में ही संकट छाया हुआ है, जिसके चलते मई-जून में हाहाकार मचना तय है।अभी गर्मी की शुरूआत ही…
बिलासपुर 11 मार्च 2026/ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने मातृशक्ति, महिला सम्मान और सशक्तिकरण का एक समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर पुष्पित हो उठा और मंच पर गणमान्य अतिथियों, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने मिलकर महिलाओं के अद्वितीय योगदान और समाज में उनके महत्व को सराहा। उद्घाटन और अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति आचार्य अरुण दिवाकरनाथ वाजपेयी और कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम के आत्मीय स्वागत के साथ हुई। उपकुलसचिव श्रीमती नेहा राठिया को कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया, जबकि डॉ. हमीद अब्दुल्लाह ने संयोजन समिति के सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक मंच पर आगमन…
बिलासपुर 11 मार्च 2026/बीती रात नोवा प्लांट में काम करने के दौरान पिघला आयरन गिरने से से 4 कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट के अंदर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में चारों कर्मचारी को इलाज के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिल्हा टीआई अवनीश पासवान ने बताया, अमेरी अखबरी स्थित नोवा प्लांट में 10 मार्च की रात कर्मचारी काम कर रहे थे। रात 1 बजे कर्मचारी पिघले आयरन को सांचा व लैडर में डाल रहे थे। इसी दौरान पिघला हुआ आयरन कर्मचारी नरेन्द्र कोसले भैसबोर्ड, चंद्रहंस भैसबोर्ड, धर्मवरी बिहार, विनय कुमार बिहार निवासी…
मिली जानकारी के अनुसार स्वर्णभूमि निवासी गोपाल गोयल ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी गोपाल गोयल के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस थाना रायपुर पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मनाया रंग पंचमी बिलासपुर 10 मार्च 2026/रंग पंचमी के शुभ अवसर पर मस्तूरी प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, मस्ती और फिल्मी गीतों की धुन पर प्रेस क्लब के सदस्य जमकर झूमे और होली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर खुशियों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाया और सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व…
पद्मश्री राम लाल बरेठ जी कथक नृत्य कला के प्रसिद्ध कलागुरू हैं : अमर अग्रवाल बिलासपुर 10 मार्च 2026/कथक नृत्य के कलागुरू पद्मश्री राम लाल बरेठ जी की 90 वां जन्मदिन के अवसर पर मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, अति विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र प्रताप सिंह सांसद राज्य सभा सदस्य रायगढ़, कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार एवं विशिष्ट अतिथि अरविंद तिवारी जी कुलसचिव सीवीआरयू कोटा बिलासपुर के द्वारा उन्हें शाल श्री फल एवं मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया गया । स्वागत भाषण में भूपेन्द्र बरेठ ने उनकी…
बिलासपुर 10 मार्च 2026/अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ लहान बरामद किया है। घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन को जब्त कर आबकारी विभाग की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट किया गया। दरअसल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान कोनी पुलिस को 9 मार्च को सूचना मिली पहुंची और घुटकु स्टेशन पारा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन किनारे…
बिलासपुर 10 मार्च 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र के ईमलीभाठा स्थित एक मकान में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रियल एस्टेट कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ईमलीभाठा एकता समिति शिव मंदिर के सामने रहने वाले सरोज कुमार साहू रियल एस्टेट का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वे होली का त्योहार मनाने अपने परिवार के साथ गृहग्राम…
बिलासपुर 9 मार्च 2026/अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने इमलीभाठा क्षेत्र से गांजा बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 848 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपये बताई जा रही है, साथ ही 250 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला का नाम मीना सारथी (48) निवासी इमलीभाठा जोगी आवास है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त महिला जोगी आवास के पास गली में अवैध रूप से गांजा बेच…
बिलासपुर 9 मार्च 2026/सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल प्रार्थिया ने 7 मार्च को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिलासपुर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान कॉलेज में उसकी पहचान गौरव दुबे से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। रिपोर्ट में…

