Author: HD MAHANT

न्यायधानी को मिले डायल-112 के 24 वाहनों की सौगात बिलासपुर। आम नागरिकों को त्वरित सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आज बिलासपुर जिले को 24 नई अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों की बड़ी सौगात मिली। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि सभी थानों में 112 वाहन उपलब्ध रहेगी। 18 थानों में एक-एक तथा छह थानो में दो दो वाहन लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। शहरी क्षेत्र में 10 मिनट में 112 वाहन पहुंचेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट में जरूरतमंदों तक 112 डायल पहुंच जाएगी। बिलासागुड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साय…

Read More

बिलासपुर 21 मई 2026/ लिंगियाडीह चौक से अपोलो अस्पताल जाने वाले बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। नई चौड़ी और चमचमाती सड़क बनने से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है और लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन सड़क के बीचों-बीच छोड़ा गया पुलिया का कलवर्ट अब लोगों के लिए चिंता और दुर्घटना का कारण बनता नजर आ रहा है। दरअसल अपोलो अस्पताल पहुंच मार्ग पहले बेहद संकरा था। सड़क किनारे अतिक्रमण और कम चौड़ाई के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती…

Read More

बिलासपुर 21 मई 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के सभी निर्माण विभागों से श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू किए गए ई-श्रम साथी ऐप (सीजी लेबर चौक) में अधिक से अधिक पंजीयन कराने का अनुरोध किया गया है। इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों को अब काम की तलाश में लेबर चौक अथवा चावड़ी में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी।श्रम विभाग द्वारा विकसित इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए जिस भी व्यक्ति, संस्था अभत्रा ठेकेदार को श्रमिकों की आवश्यकता होगी, वे माध्यम से सीधे श्रमिकों से संपर्क आवश्यकतानुसार कार्य पर बुला सकेंगे। इससे श्रमिकों को रोजगार के अवसर…

Read More

बिलासपुर 21 मई 2026/ जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति बिलासपुर ने नागरिकों के लिए लू से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इन दिनों बिलासपुर में तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी संदेश में बताया गया है कि लू लगने के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर आना,…

Read More

रायपुर 20 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में अपराध, ट्रैफिक और वीआईपी मूवमेंट के बढ़ते दबाव के बीच अब पुलिस को पहले से कहीं ज्यादा ताकत मिलने जा रही है। राजधानी रायपुर में लागू कमिश्नरेट सिस्टम के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने साफ संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार दोनों बड़े शहरों में कानून-व्यवस्था को तेज और मजबूत बनाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने जा रही है। लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियों, बढ़ती आबादी, ट्रैफिक दबाव और अपराध नियंत्रण को लेकर दुर्ग-भिलाई…

Read More

डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख विद्यालयीय कक्षा को एक जीवंत अधिगम-परिसर के रूप में देखते हुए यह विश्लेषण करता है कि किस प्रकार कक्षा का वातावरण विद्यार्थियों के भीतर प्रश्न-निर्माण को प्रोत्साहित करता है या उसे मौन कर देता है। इसमें बाल-मन की स्वाभाविक जिज्ञासा, भय-जनित अधिगम-अवरोध, शिक्षक की भूमिका, सामाजिक विविधता तथा आधुनिक शिक्षा-परिदृश्य के मनोवैज्ञानिक एवं दार्शनिक आयामों का समन्वित विवेचन किया गया है। भारतीय वैदिक परंपरा एवं समकालीन शैक्षिक अनुसंधान के संदर्भ में यह लेख शिक्षा को केवल सूचना-संचय नहीं, बल्कि चेतना-विकास की प्रक्रिया…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर। शहर में बिजली विभाग की लापरवाही और बदहाल विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ताओं की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। विकास नगर 27 खोली क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में ट्रांसफार्मर, सर्विस लाइन और केबलों की बार-बार खराबी के कारण लोगों को आए दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद विभागीय स्तर पर केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल दिया जाता है, जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइनें बनीं मुसीबत, हादसे की आशंका बढ़ी क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 15 स्थित संकट मोचन…

Read More

नियमों को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक, प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद नहीं सुधर रही स्थिति सुरेश सिंह बैस बिलासपुर। शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था लगातार अव्यवस्थित होती जा रही है। सड़क किनारे बनाई गई पीली लाइन, जिसका उद्देश्य व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करना था, अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। वाहन चालक नियमों को दरकिनार करते हुए पीली लाइन के बाहर ही अपने वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे सड़कें संकरी हो रही हैं और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लिंक रोड, मगरपारा मार्ग, कलेक्टोरेट रोड तथा नगर निगम…

Read More

 सुरेश सिंह बैस बिलासपुर। शहर इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। गंदे पानी की आपूर्ति और लगातार गहराते बिजली संकट ने स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर के कई इलाकों में नलों से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है, जो सीधे तौर पर संक्रामक बीमारियों और महामारी को आमंत्रण दे रहा है। वहीं दूसरी ओर, कई क्षेत्रों में पानी की बूंद-बूंद के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस बदहाल व्यवस्था को लेकर आम जनता में नगर निगम और बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।विडंबना यह है कि हालात बद से…

Read More

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” आज की विश्व व्यवस्था तीव्र परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। एक ओर पश्चिमी देशों का विकसित समूह जिसे “ग्लोबल नॉर्थ” कहा जाता है, वह तकनीक, पूंजी और सैन्य शक्ति में अग्रणी है, वहीं दूसरी ओर एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के विकासशील एवं उभरते राष्ट्र “ग्लोबल साउथ” के रूप में अपनी नई पहचान बना रहे हैं। इन दोनों ध्रुवों के बीच यदि कोई देश संतुलन, संवाद, विश्वास और साझेदारी का सबसे मजबूत सेतु बनकर उभरा है, तो वह भारत है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी विदेश नीति, आर्थिक क्षमता, तकनीकी प्रगति और…

Read More