Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 8 जून 2026/ जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रतनपुर और कोटा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के परिवहन और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब, वाहन और उपकरण जब्त किए हैं। रतनपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा रतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कलमीटार रोड में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब (7.2 लीटर) तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त…
बिलासपुर 8 जून 2026/ तारबाहर पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति शराब के नशे में हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक…
डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 8 जून 2026/ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) 1. बदलती शिक्षा, बदलते प्रश्न : मानव सभ्यता का इतिहास केवल ज्ञान-संचय का इतिहास नहीं है, बल्कि ज्ञान-चेतना के विकास की सतत यात्रा है। हर युग ने शिक्षा को नए अर्थ दिए हैं—कभी वह स्मृति थी, कभी अनुशासन, और आज वह एक गहन प्रश्न बन चुकी है। आज शिक्षा का मूल प्रश्न बदल गया है। अब यह नहीं कि क्या पढ़ें, बल्कि यह कि कैसे पढ़ें। यह परिवर्तन शिक्षा के बाह्य ढाँचे का नहीं, उसकी अंतःचेतना का रूपांतरण है—जहाँ ध्यान सामग्री…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 8 जून 2026/ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने और स्थानीय महिला समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन में शुरू किया गया गढ़कलेवा स्टॉल आखिरकार बंद हो गया। स्टेशन परिसर में ऐसी जगह स्थापित किए जाने के कारण, जहां यात्रियों की नजर आसानी से नहीं पहुंचती थी, यह पहल अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी। नतीजतन, स्टॉल का संचालन बंद करना पड़ा। रेलवे और राज्य शासन की संयुक्त पहल के तहत गढ़कलेवा का उद्देश्य यात्रियों को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और खानपान से परिचित कराना था। इसके माध्यम से महिला…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 8 जून 2026/ शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अदाणी टोटल गैस लिमिटेड द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। शहर में स्टील मेन पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू कनेक्शन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पाइप लाइन के जरिए पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए 200 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन कंपनी अधिकारियों के अनुसार अब तक 200 से अधिक उपभोक्ताओं ने पीएनजी…
जांजगीर-चांपा 7 जून 2026/ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की गई, मानसिक दबाव इतना बढ़ा कि एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में ब्लैकमेलिंग, धमकी और सोशल मीडिया के जरिए मानसिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजनांदगांव निवासी एक महिला उसे मोबाइल पर…
रायपुर 7 जून 2026/ स्वच्छता को लेकर मिली एक शिकायत ने कई प्रतिष्ठानों की लापरवाही उजागर कर दी। नगर निगम की औचक जांच में होटल, बार, कॉफी हाउस और फल ठेले पर गंदगी मिलने के बाद कार्रवाई हुई और कुल 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता से समझौता अब महंगा पड़ सकता है। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन-5 स्वास्थ्य विभाग को स्वच्छता संबंधी जनशिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में…
मानवता की मिसाल बनीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सड़क हादसे के घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अंबिकापुर, सरगुजा 7 जून 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से गुजर रही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना काफिला रुकवाया और घायलों का हालचाल जाना। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना किसी देरी के दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। मंत्री ने अधिकारियों को घायलों…
जांजगीर-चांपा 7 जून 2026/ अकलतरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस ही नहीं, पूरे इलाके को हैरान कर दिया। यहां 3 लाख 15 हजार 746 रुपए की कथित चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि रकम किसी चोर ने नहीं चुराई थी, बल्कि शिकायतकर्ता व्यापारी ने ही पैसे छिपाकर फर्जी चोरी की कहानी गढ़ी थी। मामला 4 जून का है। तरौद निवासी होलसेल किराना व्यापारी चिराग अग्रवाल ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कमला नारायण राइस मिल से धान बिक्री के 3 लाख 15 हजार 746 रुपए लेकर स्कूटी…
बिलासपुर 7 जून 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र के प्रभात चौक, चिंगराजपारा में घरेलू विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय सीमा श्रीवास ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 जून की रात करीब 12:30 बजे उसका पति गुलशन श्रीवास शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में बनी सब्जी पसंद न आने पर वह गाली-गलौज करने लगा। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते…
