Author: HD MAHANT
रायपुर 24 फरवरी 2026/ राजधानी के व्यस्ततम मार्ग NH-53 रिंग रोड नंबर–1 पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक कंटेनर ट्रेलर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले दो चारपहिया वाहनों को टक्कर मारी और फिर एक एक्टिवा सवार को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 23 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 11 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई। कंटेनर ट्रेलर क्रमांक RJ-14-GK-1567 का चालक नागपुर से कुर्सियां लोड कर कोलकाता…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 फ़रवरी 2026/जिले में रिक्त फिजियोथेरेपिस्ट एवं स्पेशल एजूकेटर के पद पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 10.11.2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। पात्र, अपात्र के संबंध में आवेदित आवेदकों से 26 फ़रवरी 2026 तक, कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति आवेदन पत्र विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय सारंगढ़ में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति आवदेन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्र,अपात्र सूची एवं दावा आपत्ति आवेदन पत्र नमूना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वेबसाईट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in पर उपलब्ध है। दावा आपत्ति आवदेन पत्रों के निराकरण उपरांत पात्र आदेकों…
बिलासपुर 23 फरवरी 2026/ आगामी गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल की समस्या से बचाव और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अशोक नगर चौक के पास अमृत मिशन के पाइपलाइन में आवश्यक कार्य किया जाएगा, इसके लिए बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई दो दिन बंद रहेगा, जिसकी वजह से 24 और 25 फरवरी को शाम तक शहर के सभी उच्चस्तरीय जलागार से कम मात्रा में जल प्रदाय किया जाएगा। विदित है कि अशोक नगर चौक में 1000 व्यास के जल प्रदाय पाइप में सुधार कार्य 24 फरवरी से प्रारंभकिया जाएगा। इसके लिए बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट…
बिलासपुर 23 फरवरी 2026/आगामी गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल की समस्या से बचाव और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अशोक नगर चौक के पास अमृत मिशन के पाइपलाइन में आवश्यक कार्य किया जाएगा, इसके लिए बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई दो दिन बंद रहेगा, जिसकी वजह से 24 और 25 फरवरी को शाम तक शहर के सभी उच्चस्तरीय जलागार से कम मात्रा में जल प्रदाय किया जाएगा। विदित है कि अशोक नगर चौक में 1000 व्यास के जल प्रदाय पाइप में सुधार कार्य 24 फरवरी से प्रारंभकिया जाएगा। इसके लिए बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट…
बिलासपुर 23 फरवरी 2026, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक बिलासपुर जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक कर दिया गया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में लक्ष्य जनसंख्या के कम से कम 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को दवा सेवन कराना अनिवार्य है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए अभियान की अवधि में विस्तार किया गया है, ताकि कोई…
बिलासपुर 23 फरवरी 2026/शहर के कुदुदंड, ताला पारा और चाटीडीह इलाकों में में पीलिया का संक्रमण फैल रहा है, वहीं राजकिशोर नगर में डायरिया के कई मरीज सामने आए हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मितानिनों द्वारा लोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग का दावा- प्रभावित इलाकों में घर-घर सर्वे, आज नया मामला नहीं मिला। सीएमएचओ डॉ. शुभा गढेवाल ने बताया कि दूषित पेयजल और अस्वच्छ खानपान…
रायपुर, 23 फरवरी 2026/ राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 6 में चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो लाख बावन हजार पांच सौ बीस रुपए नगद और करीब ढाई लाख रुपए कीमत के 20 मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल मिलाकर पांच लाख दो हजार पांच सौ बीस रुपए की जप्ती से इलाके में सनसनी फैल गई। रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त…
रायपुर (ग्रामीण), 23 फरवरी 2026/ होली पर्व से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 6 असामाजिक तत्वों को जेल भेजा गया, 5 माह से फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 7 वारंटियों को दबोचकर जेल दाखिल किया गया, वहीं 13 सक्रिय चाकूबाजों सहित 3 अन्य आपराधिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के मोहभट्ठा…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 फरवरी 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों और जनशिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जनशिकायत पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने, सभी शासकीय पत्राचार और नोटशीट को ऑफलाइन के बजाय ई-ऑफिस में प्राथमिकता से संचालित करने, तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आधार आधारित हाजिरी दर्ज कर कार्यालय में नियमित उपस्थिति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ सहित नगर पंचायत सरसींवा, भटगांव, बिलाईगढ़, बरमकेला और सरिया में अवैध कब्जा हटाने,…
बिलासपुर 23 फरवरी 2026/मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से बिलासपुर का आध्यात्मिक रिश्ता इस वर्ष फिर और मजबूत होने जा रहा है। रामनवमी के शुभ अवसर पर 25 मार्च को 1008 श्रद्धालुओं का विशाल दल अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगा। यात्रा संयोजक व समाजसेवी प्रवीण झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह आयोजन लगातार तीसरे साल किया जा रहा है और इसे लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा करते हुए प्रवीण झा ने जानकारी दी कि पिछली दो यात्राओं के माध्यम से अब तक…

