Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
धमतरी 3 जून (आरएनएस) आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, आसपास खतरा मंडरा रहा था और कुछ ही देर में हालात भयावह हो सकते थे, लेकिन धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़े हादसे को होने से पहले ही रोक दिया। धमतरी जिले के संबलपुर बायपास मार्ग पर मंगलवार रात अचानक भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। सूचना प्राप्त होते ही नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में अर्जुनी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य…
बिलासपुर 3 जून 2026/ रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पेन्शन अदालत का आयोजन वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी सभाकक्ष मे 15 जून 2026 (सोमवार) को प्रातः 11.00 बजे से किया जायेगा। मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वे अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (जिसमें पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर एवं पता लिखना अनिवार्य है) 09 जून 2026 (मंगलवार) तक या इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंन्शन अदालत) को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।पेन्शन अदालत में पेन्शन से सम्बन्धित शिकायतों का निराकरण किया…
रायपुर, 3 जून 2026/ छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को दिशा देने वाले वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। रायपुर के सुंदर नगर स्थित अपने निवास पर रह रहे बीकेएस रे के निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उनके शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्हें एक संवेदनशील, कुशल और जनहितैषी प्रशासक के रूप में याद किया जा रहा…
बिलासपुर 3 जून 2026/ यात्रियों की सुविधा, बेहतर रेल कनेक्टिविटी एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 18249/18250 तथा 18251/18252 हसदेव एक्सप्रेस की सेवाओं का विलय कर इसे प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।वर्तमान में 18249/18250 रायपुर–कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन तथा 18251/18252 रायपुर–कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही है। इन दोनों ट्रेनों की सेवाओं का विलय करते हुये 01 अगस्त 2026 से ट्रेन संख्या 18249/18250 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन संचालित होगी।इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ यह है…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 3 जून 2026/ रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और नई तकनीकों के विस्तार ने यात्रियों की सुविधाएं तो बढ़ा दी हैं, लेकिन इसके साथ ही वर्षों से स्टेशन की पहचान रहे कुलियों (पोर्टरों) के सामने रोज़ी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है। रेलवे स्टेशन पर नई तकनीक और ठेका व्यवस्था के बीच रोज़गार के संकट से जूझ रहे कुली, परिवार चलाना हुआ मुश्किल कभी यात्रियों के सामान ढोकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले कुली आज स्टेशन परिसर में घंटों काम की प्रतीक्षा करने को मजबूर हैं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के रूप में…
बिलासपुर 3 जून 2026/ रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला की बेटी बैंक खाता धारक को पुलिस ने विशाखापटनम से गिरफ्तार कर लिया है। तोरवा पुलिस के अनुसार सांई भूमि निवासी एन व्यकंट प्रताप राव की विशाखापटनम निवासी नेतीनी इंद्राणी से जान पहचान थी। उसके पिता रेलवे विभाग में नौकरी कर रहे थे। श्री राव ने अपने बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए उनसे मुलाकात की। नेतीनी इंद्राणी ने अपने पिता के माध्यम से उनके बेटे की नौकरी लगवा देने का आश्वासन दिया। वर्ष 2020 से…
बिलासपुर 3 जून 2026/ मॉडलिंग के दौरान एक युवती की फोटो खींचकर एडिटकर ब्लैकमेलिंग करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट ने बताया कि शहर की एक युवती मॉडलिंग करती है। इस दौरान शहडोल के एक युवक ने युवती की अपने कैमरे से फोटो खींची और लौट गया। उसके बाद वह युवती के वाट्सएप में फोटो को एडिट कर गलत तरह की मांग कर रहा है। मांग पुरी नहीं होने पर एडीट फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट…
रायपुर 2 जून (द भारत टाइम्स) अपराधियों और संदिग्धों के खिलाफ चला ऐसा पुलिस अभियान कि एक सप्ताह के भीतर 154 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। फरार वारंटी हों या कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने संदिग्ध, कमिश्नरेट रायपुर पुलिस ने किसी को नहीं बख्शा। लगातार की गई कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है और पूरे मध्य जोन में पुलिस की सख्ती साफ दिखाई देने लगी है। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश गुप्ता के निर्देशन में विशेष…
रेलवे परिसरों में जल संरक्षण उपायों का निरीक्षण, जल अपव्यय रोकने एवं विवेकपूर्ण उपयोग के लिए किया गया प्रोत्साहित | बिलासपुर 2 जून 2026/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने हेतु विविध जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई एवं 01 जून 2026 को “जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन” विषयक विशेष अभियान संचालित किया गया। मंडल के सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, विद्यालयों…
जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चेतना पर बढ़ते वैज्ञानिक अनुसंधानों के दौर में मानव सभ्यता एक बार फिर उस मूल प्रश्न की ओर लौट रही है—क्या सृष्टि की विविधता के पीछे कोई साझा और गहरा एकत्व विद्यमान है? डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 2 जून 2026/ (शिक्षा-विचारक, मानसिकमाप परामर्शदाता एवं बहु-बुद्धिमत्ता अध्ययन विशेषज्ञ) एक ओर जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के संतुलन को चुनौती दे रहा है, दूसरी ओर कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव क्षमता की सीमाओं को पुनर्परिभाषित कर रही है। इसी बीच आधुनिक विज्ञान चेतना और ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों को समझने का प्रयास कर रहा है। ऐसे समय में प्रकृति,…
