Author: HD MAHANT

कोरबा 6 जून 2026/ सड़कों को मौत का रास्ता बनाने वालों पर कोरबा पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। शराब के नशे में वाहन दौड़ाकर खुद और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल रहे 26 वाहन चालकों को पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान पकड़ लिया। ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच में नशे की पुष्टि होते ही सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिससे जिलेभर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों और यातायात इकाइयों द्वारा विशेष जांच…

Read More

कांकेर 6 जून 2026/ बस्तर के जंगलों में एक बार फिर नक्सलियों की खतरनाक मंशा बेनकाब हुई है। सुरक्षा बलों ने समय रहते ऐसी विस्फोटक साजिश को नाकाम कर दिया, जो जवानों और आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम गटटाकाल के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लगभग 3 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद कर उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा तथा 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के सेनानी…

Read More

रायपुर 6 जून 2026/ हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी पर रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसके कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया। रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी क्राइम एवं साइबर के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना मौदहापारा क्षेत्र के समवेत शिखर प्रेस बिजली ऑफिस मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ…

Read More

रायगढ़ 6 जून 2026/ श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए मारपीट कांड में फरार चल रहे आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर महावीर चौक निवासी वैभव ठाकुर (23 वर्ष) ने 28 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा 6 जून 2026/ सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने वाले ठगों के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि पुलिस, रेलवे, राजस्व विभाग समेत किसी भी सरकारी नौकरी में भर्ती केवल निर्धारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से होती है और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले लोग सीधे तौर पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इन दिनों कुछ जालसाज बेरोजगार युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झूठा भरोसा देकर मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। कई मामलों में…

Read More

रायपुर 6 जून 2026/ राजधानी में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच उरला इलाके में गांजा बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और उरला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस को 5 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना उरला क्षेत्र के पारधी पारा में कुछ लोग गांजा…

Read More

कोरबा 6 जून 2026/ जिले के गुंडा और निगरानी बदमाशों के लिए बीती रात बेचैनी भरी रही। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने ऐसा सघन सत्यापन अभियान चलाया जिसमें बदमाशों के घरों से लेकर उनके संभावित ठिकानों तक पुलिस टीम पहुंची और उनकी गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की। अपराध पर लगाम कसने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलेभर में एक साथ हुई इस कार्रवाई ने असामाजिक तत्वों में हलचल मचा दी। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की विशेष टीमों…

Read More

बिलासपुर 6 जून 2026/ पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती के बीच बिलासपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर ऐसा आयोजन हुआ जिसने बच्चों से लेकर साहित्यकारों, कलाकारों और पर्यावरण प्रेमियों तक सभी को एक मंच पर जोड़ दिया। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद, वन विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, तिलक नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश गूंजा और समाज, साहित्य, कला, पत्रकारिता तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता…

Read More

बिलासपुर 6 जून 2026/ शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्हा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा उपस्थिति पंजी में कथित छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। जानकारी के अनुसार विकास तिवारी के खिलाफ लंबे समय से अनियमितता और कार्यालयीन अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय जांच में यह पाया गया कि वे कई बार बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहे और अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं…

Read More

बिलासपुर 6 जून 2026/ विकास के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाकर अपनी पीठ थपथपाने वाले बिलासपुर जिला प्रशासन की असलियत एक बार फिर उजागर हो गई है। शहर की जीवनदायिनी अरपा नदी को संवारने के खोखले वादे और फाइलों में तैरते सौंदर्यकरण के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट महज एक दिखावा साबित हो रहे हैं, क्योंकि जिन कंधों पर इस धरोहर को बचाने का जिम्मा है, वे खुद रेत माफिया के सामने नतमस्तक हो चुके हैं। शहर के सबसे वीआईपी इलाके में रेत माफिया का आतंक इस कदर पैर पसार चुका है कि अब उन्हें न तो कानून का डर…

Read More