Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
अरपा की पुकार: क्या हम अपनी जीवनदायिनी नदी को बचा पाएंगे? — एक दृष्टि 5 जून 2026 बिलासपुर की पहचान यदि अरपा से अलग कर दी जाए, तो यह शहर अपनी आत्मा का एक बड़ा हिस्सा खो देगा। अरपा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि यह इस अंचल की संस्कृति, सभ्यता, इतिहास और जीवन का आधार रही है। कभी कल-कल बहती निर्मल धारा, स्वच्छ जल, सुनहरी रेत और हरित तटों से सुसज्जित अरपा आज अपने अस्तित्व की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही है। हाल ही में “नदियों पर खासकर नगर से बहती अरपा नदी की दुर्दशा पर तीखे तेवर अपनाए।…
सड़क निर्माण की अव्यवस्था से नागरिक परेशान, दुर्घटना का भी बढ़ा खतरा बिलासपुर 5 जून 2026/ अशोक नगर–बिरकोना मार्ग पर चल रहे फोरलेन गौरवपथ निर्माण कार्य के दौरान एक बार फिर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। पाइप फूटने से सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति निर्मित हो गई, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, अशोक नगर चौक के समीप निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन टूटने से पानी तेज़ी से सड़क पर बहने लगा। पहले से खुदी हुई सड़क पर पानी…
बिलासपुर 5 जून 2026/ स्थानीय सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया में खनिज माफियाओं का दुस्साहस इस कदर बढ़ चुका है कि जिम्मेदार विभाग उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आ रहे हैं। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसिया और सिलपहरी के बीच स्थित औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उत्खनन का एक बड़ा खेल बेरोकटोक जारी है। हाल ही में जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची, तो वहां के दृश्यों ने खनिज विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए। औद्योगिक उपयोग के लिए आरक्षित समतल भूमि को माफियाओं ने खोदकर गहरी खदानों में तब्दील कर दिया है।…
बिलासपुर 5 जून 2026/ शहर के प्रमुख और सबसे व्यस्त सब्जी बाजारों में शुमार बृहस्पति बाजार में अतिक्रमण और अव्यवस्था की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात यह हैं कि ग्राहकों और वाहन चालकों के लिए बनाई गई पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पार्किंग स्थल पर ही सब्जी और फल विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाए जाने से बाजार में रोजाना जाम जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। बाजार में आने वाले लोगों का कहना है कि दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। मजबूरन लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने…
भिलाई 5 जून 2026/ पांच दशक से अधिक समय तक लोककला, कबीर भजन और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मशाल जलाने वाले भिलाई के मानिकपुरी दंपति को ऐसा सम्मान मिला है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ और मानिकपुरी पनिका समाज को गौरवान्वित कर दिया है। वाराणसी स्थित काशी हिन्दी विद्यापीठ ने राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन गायक एवं लोक कलाकार श्री नवल दास मानिकपुरी और उनकी धर्मपत्नी, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से अनुबंधित सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती अनुसुईया मानिकपुरी को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विद्या वाचस्पति (मानद डॉक्टरेट) की उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान 25 मई…
बिलासपुर 4 जून 2026/ एक महिला की तस्वीर एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की कोशिश करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया। महिला की प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से की गई इस हरकत ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को सक्ती जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला थाना तोरवा क्षेत्र का है। 4 जून 2026 को पीड़िता ने थाने पहुंचकर…
रायपुर 4 जून (द भारत टाइम्स) अवैध शराब बेचने वालों, खुलेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने वालों और अड्डेबाजी कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर डीडी नगर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि इलाके में हड़कंप मच गया। एक ही दिन में शराब तस्कर गिरफ्तार हुआ, चाकूबाज सलाखों के पीछे पहुंचा और 10 अड्डेबाजों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर पुलिस ने साफ संदेश दे दिया कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं है। डीसीपी पश्चिम जोन संदीप पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डीडी नगर पुलिस को 3 जून को मुखबिर…
धमतरी 4 जून 2026/ सूने मकान को निशाना बनाकर जेवरात और नगदी पार करने वाले चोर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। चोरी के बाद सोने के हार को गलाकर बिस्किट बना देने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। धमतरी जिले के ग्राम कोसमर्रा में हुई इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए भखारा पुलिस और साइबर टीम ने रायपुर के एक सराफा कारोबारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। मामला तब सामने आया जब ग्राम कोसमर्रा निवासी कृष्ण कुमार कोसरे 13 मई 2026 को परिवार सहित एक पारिवारिक कार्यक्रम में अभनपुर गए थे।…
बिलासपुर 4 जून 2026/ पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 के अवसर पर “जलवायु परिवर्तन” विषय पर आधारित विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, तिलक नगर, पुराना अरपा पुल के पास, बिलासपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथियों में श्री एस.एस.डी. बड़गैया आई एफ एस, डॉ. अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़…
बिलासपुर 4 जून 2026/ जिले में बारिश के पानी को संरक्षित कर भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। सैटेलाइट तकनीक और युक्तधारा पोर्टल की मदद से जिले में 350 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां बारिश का पानी जमीन के भीतर तेजी से रिचार्ज हो सकता है। इन स्थानों पर इंजेक्ट वेल बनाए जाएंगे, जिससे वर्षा जल सीधे भू-गर्भ में पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत लागत खर्च उठाएंगे उद्योग प्रशासन के अनुसार, चिन्हित 350 स्थानों में से 334 इंजेक्ट वेल के लिए बोर और केसिंग का पूरा खर्च जिले के उद्योग उठाएंगे।…
