Author: HD MAHANT

रायपुर 2 जून (द भारत टाइम्स) अपराधियों और संदिग्धों के खिलाफ चला ऐसा पुलिस अभियान कि एक सप्ताह के भीतर 154 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। फरार वारंटी हों या कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने संदिग्ध, कमिश्नरेट रायपुर पुलिस ने किसी को नहीं बख्शा। लगातार की गई कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है और पूरे मध्य जोन में पुलिस की सख्ती साफ दिखाई देने लगी है। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश गुप्ता के निर्देशन में विशेष…

Read More

रेलवे परिसरों में जल संरक्षण उपायों का निरीक्षण, जल अपव्यय रोकने एवं विवेकपूर्ण उपयोग के लिए किया गया प्रोत्साहित | बिलासपुर  2 जून 2026/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने हेतु विविध जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई एवं 01 जून 2026 को “जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन” विषयक विशेष अभियान संचालित किया गया। मंडल के सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, विद्यालयों…

Read More

जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चेतना पर बढ़ते वैज्ञानिक अनुसंधानों के दौर में मानव सभ्यता एक बार फिर उस मूल प्रश्न की ओर लौट रही है—क्या सृष्टि की विविधता के पीछे कोई साझा और गहरा एकत्व विद्यमान है? डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 2 जून 2026/ (शिक्षा-विचारक, मानसिकमाप परामर्शदाता एवं बहु-बुद्धिमत्ता अध्ययन विशेषज्ञ) एक ओर जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के संतुलन को चुनौती दे रहा है, दूसरी ओर कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव क्षमता की सीमाओं को पुनर्परिभाषित कर रही है। इसी बीच आधुनिक विज्ञान चेतना और ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों को समझने का प्रयास कर रहा है। ऐसे समय में प्रकृति,…

Read More

बिलासपुर 2 जून 2026 /एनटीपीसी सीपत के राख गांव ऐश डाइक-1 और ऐश डाइक-2 के बीच स्थित ओवरफ्लो लगून एरिया में सोमवार सुबह एक संविदा श्रमिक अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग एवं अन्य श्रमिक जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस टीम भी पहुंची गई श्रमिक को अस्पताल ले जाते लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।एनटीपीसी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ जवानों ने 1 जून 2026 को सुबह लगभग 8:45 बजे ओवरफ्लो लगून क्षेत्र में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी…

Read More

बिलासपुर 2 जून  2026/ जिले में जल संरक्षण और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे ‘भू-जल संजीवनी अभियान’ को नई मजबूती मिली है। नगर निगम और ठेकेदार संघ के संयुक्त प्रयास से शहर में अब कुल 100 इंजेक्ट वेल बनाए जाएंगे। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में 50 अतिरिक्त इंजेक्ट वेल निर्माण पर सहमति बनी। बैठक में जल संरक्षण की आवश्यकता, भविष्य में संभावित जल संकट की चुनौतियां तथा वर्षा जल के अधिकतम संचयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद ठेकेदार…

Read More

पहले चरण में 26 लाख रुपये से शुरू हुआ सौंदर्यीकरण और विकास कार्य बिलासपुर 2 जून 2026 /अमरकंटक मार्ग स्थित प्रसिद्ध स्मृति वाटिका को नए स्वरूप में विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है। वन विभाग द्वारा पहले चरण में 26 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर वाटिका के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन का काम शुरू किया गया है। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रही यह वाटिका अब पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। जानकारी के अनुसार, वाटिका के जर्जर हो चुके प्रवेश द्वार का…

Read More

बिलासपुर 2 जून 2026/ मोहितदास मानिकपुरी पर उनकी पुत्री से विवाह करने की बात को लेकर शाहिल मरावी पिता विजय मरावी द्वारा चाकू से हमला किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस द्वारा पतासाजी कर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागकर बच निकलने का प्रयास किया, किंतु भागने के दौरान स्वयं ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आ गई। पुलिस द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वीडियो भी वायरल किया है। लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। थाना सकरी ने…

Read More

महासमुंद 1 जून 2026/  अवैध शराब के कारोबार पर महासमुंद पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा है कि जिलेभर में सक्रिय तस्करों, कोचियों और अवैध भट्ठी संचालकों के नेटवर्क की कमर टूट गई है। पिछले पांच महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड 8,090 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 640 प्रकरण दर्ज किए और 540 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत दर्ज 466 मामलों में प्रति प्रकरण औसतन 18 लीटर शराब की जब्ती हुई, जो कार्रवाई की गंभीरता और प्रभावशीलता को दर्शाती है। सरायपाली सबसे आगे, कई…

Read More

बिलासपुर 1 जून 2026/ अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सफेद रंग की सेंट्रो कार में अवैध रूप से देशी शराब रखकर जिला अस्पताल के पास शुलभ शौचालय के सामने बिक्री के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर…

Read More

बिलासपुर 1 जून 2026/ हर महीने आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में जिले के ऐतिहासिक नगर मल्हार में ज्ञान भारतम् अभियान के तहत प्राप्त दुर्लभताम्र-पट्टिकाओं का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री द्वारा इस महत्वपूर्ण खोज का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी मानी जा रही ये ताम्र-पट्टिकाएं पांडुवंशी शासनकाल, विशेषकर महर्षि बालार्जुन के कालखंड…

Read More