Author: HD MAHANT

रायपुर 23 फरवरी 2026/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा है कि वह दिन अब दूर नहीं है, जब छत्तीसगढ़ ‘नक्सलमुक्त राज्य’ के रूप में अपनी नई पहचान बनाएगा। हम शांति, सुरक्षा और सुशासन के मार्ग पर अडिग हैं और अंतिम लक्ष्य की प्राप्ति तक हमारा अभियान जारी रहेगा। पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया था, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार उसे धरातल पर चरितार्थ कर रही है। आज बस्तर में नक्सलवाद अपने खात्मे…

Read More

बिलासपुर, 23 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत में रविवार को उस वक्त उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला, जब बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित नामदेव भवन में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऐतिहासिक गरिमा के साथ संपन्न हुई। प्रदेश भर से पहुंचे पत्रकारों की मौजूदगी में सुबोध तिवारी को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह ने विधिवत प्रक्रिया पूरी कर उनके नाम की घोषणा की, जिसका समर्थन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह बाबा, राधेश्याम कोरी और उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ किया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

रायपुर 23 फरवरी 2026/राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में आधी रात सुनसान गली में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अब भी फरार है। घटना ने शहर में देर रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला 20 फरवरी 2026 की रात का है। ग्राम सुरपा, थाना आर. जामगांव जिला दुर्ग निवासी मनीष कुमार यदु ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मंदिर हसौद चौक से एक मोटरसाइकिल चालक के साथ लिफ्ट लेकर रायपुर आ रहा था।…

Read More

रायपुर 23 फरवरी 2026/उच्च शिक्षा विभाग ने आर्थिक अनियमितताओं के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव और वर्तमान उप कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय में क्रय-विक्रय प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में सामग्री खरीदी के दौरान वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की है। विशेष रूप से Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के जरिए की…

Read More

रायपुर 23 फरवरी 2026/रायपुर नगर पालिक निगम के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अभियान के तहत जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग ने गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 के बेहरा कॉलोनी, प्रगति नगर और जगन्नाथ नगर क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान में वार्ड पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में घर-घर पहुंचकर नागरिकों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने तथा प्रतिदिन सफाई वाहन को पृथक कचरा देने के लिए प्रेरित किया गया। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर संचालित इस अभियान में जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, जोन कमिश्नर…

Read More

रायपुर, 23 फरवरी । छत्तीसगढ़ विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र आज से राजधानी रायपुर में शुरू हो गया। सत्र की औपचारिक शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की रूपरेखा सामने आएगी। अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेंगे। 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें निर्धारित की गई हैं। विधायकों की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्र के लिए 2813 प्रश्न लगाए गए हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, नियम 139 के…

Read More

बिलासपुर 23 फरवरी 2026/ युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। नाराज परिवार वालों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी निवासी आदित्य श्रीवास मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास दोस्तों के साथ था, तभी कुछ युवकों ने मारपीट कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले में शामिल युवकों के खिलाफ पहले भी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद मामला गंभीर होने…

Read More

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित देवकीनंदन चौक पर एक टाटा नेक्सान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। तेज रफ्तार के कारण चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे मैके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना इतनी अचानक हुई कि चौक पर मौजूद राहगीर और आसपास के दुकानदार भी हैरान रह गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर मैजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आपसी सहयोग से कड़ी मशक्कत कर डिवाइडर पर फंसी…

Read More

बिलासपुर 23 फरवरी 2026/पिछले दिनों कोनी थाना में स्थानीय निवासी द्वारा प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी बीच पुलिस को पुख्ता सूचना प्राप्त कि नाबालिग बालिका पंजाब राज्य के लखनूर साहिबजादा में हैं। कोनी पुलिस की टीम दिगर राज्य जाकर नाबालिग को सुरक्षित लेकर शहर आई।

Read More

बिलासपुर23 फरवरी 20267अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में “समग्र विकास के लिए विश्वविद्यालयों का रूपांतरण” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन का रविवार को औपचारिक समापन हुआ। हायर एजुकेशन के समग्र विकास के लिए रोड मैप जारी 42 कुलपतियों की उपस्थिति में उच्च शिक्षा के भविष्य पर गंभीर विमर्श के बाद ‘बिलासपुर घोषणा-पत्र” जारी किया गया। सम्मेलन में डिजिटल युग, उत्तरदायी एआई, मानवीय मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा के संतुलन पर विशेष जोर दिया गया। उच्च शिक्षा में समग्र बदलाव का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। देशभर के 42 कुलपतियों का रहा जमावड़ा अटल विश्वविद्यालय में 21 एवं 22 फरवरी को…

Read More