Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर जून 2026/ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत जिले में मोर गंव, मोर तरिया अभियान को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत मस्तूरी की ग्राम पंचायत बोहारडीह में नवीन तरिया निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य को मानसून पूर्व पूर्ण करने के लिए विशेष कार्ययोजना के अनुसार तेजी से निर्माण कराया जा रहा है, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित किया जा सके। जिले में मोर गांव, मोर तरिया योजना के अंतर्गत 38 नवीन तरिया निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी स्वीकृत कार्यों…
बिलासपुर 1 जून 2026/ सर्किट हाउस में ‘छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ’ की महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में महासंघ के प्रांतीय, संभागीय और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में वरिष्ठ व युवा पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठन का विस्तार तथा पत्रकार साथियों के हित व कल्याण के लिए आगामी योजनाओं पर ठोस रणनीति तैयार करना था। पदाधिकारियों को सौंपी गई संगठन विस्तार की जिम्मेदारी बैठक के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा…
रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब में टेनिस कोर्ट का किया निरीक्षण, युवा खिलाड़ियों से की मुलाकात रायपुर, 31 मई 2026/ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब पहुंचकर टेनिस कोर्ट का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेल अधोसंरचना के बेहतर विकास एवं खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने क्लब में अभ्यास कर रहे युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता…
धमतरी 31 मई 2026/ जिस पुलिस को लोग आमतौर पर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जोड़कर देखते हैं, उसी पुलिस ने अब युवाओं के भविष्य संवारने की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठा ली है। धमतरी पुलिस की अनूठी पहल “पुलिस की पाठशाला” ने जिले के हजारों जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए दरवाजे खोल दिए हैं। यह निःशुल्क पुस्तकालय और बुक बैंक केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि उन युवाओं के सपनों का सहारा बनने जा रहा है जो संसाधनों के अभाव में अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। धमतरी पुलिस द्वारा…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”31 मई 2026/बिलासपुर,छत्तीसगढ़ मानव सभ्यता के इतिहास पर दृष्टि डालें तो एक सत्य हर युग में समान रूप से दिखाई देता है – मनुष्य मृत्यु को स्वीकार तो करता है, किंतु उससे पराजित होना नहीं चाहता। जन्म और मृत्यु के बीच का संघर्ष ही मानव जीवन की सबसे बड़ी कथा है। यही कारण है कि आदिकाल से लेकर आधुनिक युग तक मनुष्य ने अमरता, दीर्घायु और यौवन को बनाए रखने के असंख्य प्रयास किए हैं। कभी यह प्रयास तप, योग और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से हुए, तो कभी आयुर्वेद, रसायन विद्या और औषधियों के द्वारा। आज…
अयोध्या में सजा दिव्य दरबार, पूर्णिमा पर अलौकिक श्रृंगार में निहारे गए रामलला सरकार अयोध्या धाम में रविवार को ऐसा दिव्य दृश्य सजा कि श्रद्धालु रामलला सरकार के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे, ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ब्रह्मांड नायक प्रभु श्रीराम का भव्य श्रृंगार हुआ और भक्तों ने श्रद्धा, भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम का अनुभव किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम में 31 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि और विक्रम संवत 2082 के शुभ संयोग पर विराजमान रामलला सरकार का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रतिदिन की तरह…
डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( शिक्षा-विचारक, मानसिकमाप परामर्शदाता एवं बहु-बुद्धिमत्ता अध्ययन विशेषज्ञ ) 1. हसदेव की सुबह और भविष्य की दस्तक : छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य के किनारे बसे एक गाँव में सुबह आज भी साल और सागौन के वृक्षों के बीच उतरती है। पक्षियों का कलरव, पत्तों की सरसराहट और मिट्टी की सोंधी गंध मिलकर ऐसा वातावरण रचते हैं, मानो प्रकृति स्वयं जीवन का कोई प्राचीन गीत गा रही हो। किंतु इस सौंदर्य के भीतर एक गहरी चिंता भी छिपी है। गाँव के एक बुज़ुर्ग आदिवासी किसान बदलते परिवेश को देखते हुए कहते हैं— “जंगल कम हुए…
कार्यालय और डायल-112 के जवान अब संभालेंगे फील्ड मोर्चा बिलासपुर 31 मई 2026 /जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ा अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नई रणनीति लागू की है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और डायल-112 में तैनात पुलिस कर्मियों को फील्ड ड्यूटी में उतारने का निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसपी कार्यालय और डायल-112 में पदस्थ लगभग 20 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को पुलिस लाइन भेजकर एक विशेष अभियान दल का गठन किया गया है। यह…
बिलासपुर 31 मई 2026/रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित साइबर फॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों का देशभर में हुए करोड़ों रुपये के साइबर अपराधों से संबंध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, नर्मदा नगर कॉलोनी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला को शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 17 लाख 21 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। पीड़िता की शिकायत पर रेंज साइबर थाना…
दो करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका, शॉर्ट सर्किट प्रारंभिक वजह बिलासपुर31 मई 2026/ शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में शनिवार सुबह एक खाद्य तेल गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। तेल के बड़े भंडारण के कारण आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने लगातार लगभग छह घंटे तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।…
