Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर। अंतर्मन का उद्घोष तक का समीक्षा करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर राघवेंद्र कुमार दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कार धानी एवं साहित्य धानी बिलासपुर की साहित्यिक उर्वरा भूमि की महत्ता है कि यहाँ की समृद्ध साहित्यिक परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु माँ शारदे की वरद् पुत्रियां भी सृजनरत हैं इनमें एक नाम है– पत्रकारिता एवं साहित्य ,समाज सेवा में संलग्न सुप्रसिद्ध विचारक,लेखिका और प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय महासचिव शशिदीप मुंबई का । जिनके समसामयिक विषयों पर आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं । जिनकी प्रकाशित कृतियाँ–…
बिलासपुर। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए सिम्स अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर कूलर टंकी में आग लगने का दृश्य तैयार कर बचाव व्यवस्था की जांच की गई। जैसे ही आग लगने की सूचना फैली, अस्पताल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया। इस दौरान आपदा से निपटने की आंतरिक व्यवस्था संतोषजनक नजर आई, लेकिन शहर की…
बिलासपुर। ग्राम उड़ेला में पड़ोसी किसान की लापरवाही के कारण बगल के खेत में भीषण आग लग गई। आगजनी में कश्मीरी सेब, बेर और सागौन समेत करीब 250 से अधिक पेड़ झुलस गए। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी के विरुद्ध जानबूझकर आग लगाने और भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम उड़ेला निवासी अनिरुद्ध असवाल के प्लाट में खेती और चौकीदारी करने वाले प्रार्थी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पड़ोसी प्लाट मालिक सुरेश धीवर ने अपने खेत में…
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास युवक पर चाकू से हमला और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू और हथौड़ी भी जब्त कर ली गई है। दरअसल कश्यप कॉलोनी निवासी सुजीत पाण्डेय (26) ने ) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 अप्रैल को पुरानी रंजिश के चलते अनुराग कश्यप ने उसे बस स्टैंड के पास गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने चाकू लेकर उसे दौड़ाया, जिससे…
विचारधारा से प्रारम्भ हुई क्रान्ति लेवी, वसूली, लूटपाट एवं डकैती में परिवर्तित हो गई, इसलिए इसका अंत स्वाभाविक और सुनिश्चित था: बृजमोहन अग्रवाल मोदी, शाह और साय की रणनीति ने 60 साल के नासूर से देश और छत्तीसगढ़ को मुक्ति दिलाई नक्सलवाद को सामाजिक-आर्थिक समस्या बताकर संरक्षण देने वाले बेनकाब हुए: सांसद बृजमोहन छत्तीसगढ़ अब आसानी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ बस्तर और आदिवासी क्षेत्रों में अब बहेगी शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, बिजली, पानी, राशन और रोजगार की बयार (लेखक श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान में रायपुर लोकसभा से सांसद हैं) ________________________________________ भय से विश्वास तक: एक युगांतकारी…
बिलासपुर । पावन छत्तीसगढ़ महतारी के आँचल में बसे वीरांगना बिलासा की नगरी बिलासपुर की माटी की ऐसी विशिष्टता है कि यहाँ समाज साहित्य कला सेवा के लिए समर्पित अनेक विभूतियों ने जन्म लिया और स्वयं के साथ बिलासपुर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है । इसके अंचल में जो भी आया वह अरपा मैया के प्रताप और यहाँ की पावन भूमि की महिमा ने उसे संवेदनशीलता से परिपूर्ण करके यहीं का बना दिया फिर इसके आँचल में जिन्होंने जन्म लिया,पले बढ़े उनके तो रग रग में इसका मया दुलार प्रवाहित होते रहता है । यहाँ की…
रायपुर 4 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खेल की दुनिया में बड़ा धमाका होने जा रहा है—गांव की गलियों से निकलकर अब निशानेबाज़ सीधे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे, क्योंकि एलीट स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में पहली बार स्लिंगशॉट खेल को राज्य में संगठित पहचान मिल रही है और इसके पीछे प्रदेश अध्यक्ष दुर्जन सिंह धुर्वे (मार्शल दादा)का बड़ा विज़न साफ दिखाई दे रहा है, जिन्होंने साफ कहा है कि यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की छुपी प्रतिभाओं को दुनिया तक पहुंचाने का मिशन है, इसी कड़ी में 4वीं छत्तीसगढ़ स्टेट स्लिंगशॉट चैम्पियनशिप 2026 युवाओं के…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” 14 नवम्बर भारत के लिए विशेष महत्व का दिन होता है। इसी दिन 1889 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। बच्चों के प्रति उनके अगाध स्नेह और लगाव के कारण यह दिन पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें स्नेहपूर्वक “चाचा नेहरू” कहते थे। नेहरू जी का व्यक्तित्व कोमलता और दृढ़ता का अद्भुत संगम था—गुलाब की पंखुड़ियों सी संवेदनशीलता और फौलाद जैसी इच्छाशक्ति। वे मानते थे कि बच्चे राष्ट्र की वास्तविक संपत्ति हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य में ही देश की प्रगति निहित है। नेहरू…
बिलासपुर 4 अप्रैल 2026/ थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने घातक हथियारों के साथ लूट के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल सहित धारदार हथियार भी जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:30 बजे हरिल साय टोप्पों अपने साथियों निलिमा तिर्की एवं रामप्यारी तिर्की के साथ मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर वापस ग्राम विचारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलगहना-कोनचरा मार्ग के सुनसान जंगल क्षेत्र, नीलगिरी प्लांट के पास, बिना नंबर की मोटरसाइकिल…
बिलासपुर 4 अप्रैल 2026/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों 3 σ लिए सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर में नर्सिंग असिस्टेंट के लिए सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर में नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा के पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए…
