Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 11 मई 2026 /शहर के प्रमुख सब्जी बाजारों में शामिल बृहस्पति बाजार को हटाने और व्यापारियों को विस्थापित करने की निगम की कार्रवाई पर फिलहाल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। इससे सैकड़ों सब्जी व्यापारियों को अस्थायी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा बृहस्पति बाजार के लगभग 450 से अधिक चबूतरा एवं दुकान संचालकों को सात दिनों के भीतर स्थान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। निगम की ओर से व्यापारियों को नए स्थान पर शिफ्ट करने की बात…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 11 मई 2026 / प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। राज्य की 19 छोटी-बड़ी नदियों के उद्गम स्थलों की पहचान कर उन्हें राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने समिति गठन की तैयारी शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उद्गम स्थलों की खोज और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की तैयारी हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि प्रदेश से निकलने वाली कई नदियों के उद्गम स्थल…
बिलासपुर 11 मई 2026/ तीन दिन पूर्व आई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्मार्ट सिटी कहलाने वाला बिलासपुर आज भी कई इलाकों में अंधेरे और अव्यवस्था से जूझ रहा है। जगह-जगह पेड़ गिरने, डालियां टूटने और 11 केवी बिजली तारों के पेड़ों में उलझ जाने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन बिजली विभाग अब तक गंभीरता नहीं दिखा रहा है। शहर के राजकिशोर नगर, चिंगराजपारा, मंगला, मोपका सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे झुक गए हैं और तार नीचे…
धमतरी 10 मई 2026/ शराब भट्ठी के ठीक बगल में खोमचे से खुलेआम चल रहे अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि इलाके में हड़कंप मच गया, रूद्री पुलिस की ताबड़तोड़ रेड में 51 पौवा देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम और अवैध कारोबार का पूरा खेल मौके पर ही पकड़ लिया गया। धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के बीच थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोरम स्थित शराब भट्ठी के पास बने एक खोमचे…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 10 मई 2026/ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और संस्कारधानी कहे जाने वाले बिलासपुर की पहचान, यहाँ की जीवनदायिनी ‘अरपा’ नदी आज अपने अस्तित्व के लिए आँसू बहा रही है। वर्षों से राजनीति का शिकार रही अरपा की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जन-भागीदारी की कमी ने इस पवित्र नदी को एक नाले के रूप में तब्दील कर दिया है। अब समय आ गया है कि बिलासपुर के निवासी अपनी ‘कुंभकर्णी नींद’ से जागें और अरपा के उद्धार के लिए एक निर्णायक कदम उठाएं। *चुनावी वादों की भेंट चढ़ी ‘अरपा’* बीते कई दशकों…
बिलासपुर 10 मई 2026/ शहर के यातायात दबाव को कम करने और अशोकनगर से बिरकोना तक आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना अब अतिक्रमण और तकनीकी बाधाओं के कारण चर्चा में है। सड़क निर्माण की योजना में 18 मंदिर, 40 से अधिक बिजली पोल और कई अवैध कब्जे बन रहे बाधा, हटाने के बाद ही तैयार होगी 80 फीट चौड़ी सड़क लगभग 16.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस 80 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण में फिलहाल 18 मंदिर, 40 से अधिक बिजली पोल और अनेक अवैध कब्जे बड़ी रुकावट बने हुए…
बिलासपुर 10 मई 2026/ सीबीएसई से संबद्ध निजी विद्यालयों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अन जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर इन विद्यालयों की जांच के लिए टीम का गठन किया है, जो संबंधित स्कूल में जाकर सभी मापदंडों की जांच करेंगी। जांच टीम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ प्राचायों को रखा गया है। यह…
बिलासपुर 10 मई 2026/ इंडेन गैस कंपनी और बालाजी गैस एजेंसी के बीच चल रहे सप्लाई विवाद का असर अब उपभोक्ताओं पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से नाराज 958 उपभोक्ताओं ने गुरुवार को बालाजी गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर कालाबाजारी और वितरण व्यवस्था में भारी अनियमितता के आरोप लगाए। प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में उपभोक्ता कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां उन्होंने एडिशनल कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर के अनुपस्थित रहने पर उपभोक्ताओं ने पूरी स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर…
अंबिकापुर 9 मई 2026/ कुछ हजार रुपये के कमीशन ने अंबिकापुर के कई कॉलेज छात्रों को सीधे साइबर अपराध की दुनिया में धकेल दिया, जहां अपने ही बैंक खाते और सिम कार्ड देना अब उनके लिए जेल की सलाखों तक पहुंचने की वजह बन गया। सरगुजा पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि कॉलेज के युवक “म्यूल अकाउंट” बनकर देशभर में चल रही ऑनलाइन ठगी और गेमिंग फ्रॉड के पैसों का ट्रांजेक्शन कर रहे थे। मामला थाना गांधीनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 649/2025 से जुड़ा है, जहां प्रार्थी सुजीत मंडल पिता सुकुमार मंडल निवासी ग्राम पंचायत सकालो चाना गांधीनगर की…
धमतरी जिले के ग्राम कोर्रा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गौ माता के साथ कथित अश्लील अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत मिलते ही भखारा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों के साथ सरपंच सीधे थाना भखारा पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू की। जांच में आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर पिता तामेश्वर…
