Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 18 मई 2026/ संभाग के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान, सिम्स (CIMS) अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सीएमपीडीआई (CMPDI) ने अपने सीएसआर (CSR) मद के तहत अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण सौंपे हैं। शनिवार को आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में डॉ. संजय अग्रवाल, डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में इन अत्याधुनिक मशीनों की एमओयू (MoU) प्रति का आदान-प्रदान किया गया। इस सहयोग के तहत सिम्स अस्पताल को एक उच्च क्षमता वाली अल्ट्रासाउंड मशीन और एक सीटीजी (कार्डियोटोकोग्राफी)…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 17 मई 2026/ पारंपरिक बेलमेटल कला से अपनी अलग पहचान बना चुके बैगीनडीह गांव के शिल्पकारों के लिए अब विकास, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शिल्पग्राम बैगीनडीह का आकस्मिक निरीक्षण कर न केवल स्थानीय कला और कारीगरों के कौशल की सराहना की, बल्कि शिल्पकार परिवारों को आवास, रोजगार, आर्थिक सहायता और महिला सशक्तिकरण से जोड़ने के महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला और पुरुष कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही झारा शिल्प कला, बेलमेटल की आकर्षक मूर्तियों और हस्तनिर्मित सजावटी उत्पादों का बारीकी…
रायपुर में सरकारी योजना के नाम पर बड़ा खेल, कंपनी ऑफिस पर ताला… पीड़ित भर रहे बैंक की EMI रायपुर, 17 मई 2026/प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नाम पर रायपुर में लाखों रुपये की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। “बिजली बिल जीरो” और “सस्ता सोलर प्लांट” का रंगीन सपना दिखाकर एक परिवार से लाखों रुपये वसूल लिए गए, लेकिन महीनों बाद भी उनके घर की छत पर एक भी सोलर पैनल नहीं लगाया गया। उधर बैंक की EMI कटनी शुरू हो गई और इधर कंपनी के दफ्तर पर ताला लटक गया। कुशल गृह निर्माण समिति रायपुर निवासी…
आकाशवाणी बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की लोकध्वनि का ऐतिहासिक संवाहक सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” – भारत में रेडियो प्रसारण का इतिहास केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना के जागरण की गाथा है। आज जबकि भारत में आकाशवाणी के स्थापना हुई 90 वर्ष बीत चुके हैं। तो वहीं संस्कारधानी न्यायधानी बिलासपुर में आकाशवाणी केंद्र का 35 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसी गौरवमयी इतिहास में आकाशवाणी बिलासपुर एक ऐसे प्रकाश स्तंभ के रूप में स्थापित है, जिसने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, भाषा और जनभावनाओं को न केवल स्वर दिया, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान…
धमतरी 13 मई 2026/ सिर्फ मजाक और गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खून से लथपथ वारदात में बदल गया, जब धमतरी जिले के करेलीबड़ी में एक युवक ने अपने ही परिचित पर चाकू से इतने वार किए कि इलाके में दहशत फैल गई। मगरलोड थाना अंतर्गत करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र में 12 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे प्रदीप रात्रे के नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स के सामने आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा ने युवक हिमांशु राज साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले लक्की साहू को अश्लील गालियां दे रहा था, तभी 18 वर्षीय…
करीब 17 लाख छात्रों की धड़कनें थाम देने वाले इंतजार पर आखिरकार ब्रेक लग गया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट सामने आते ही देशभर के छात्रों और अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। छात्र अब अपना स्कोर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Official Website और CBSE Results Portal पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 16.8 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 15 लाख छात्रों ने सफलता हासिल की है। बोर्ड के…
बिलासपुर 13 मई 2026/ रात के अंधेरे में शराब के लिए पैसे मांगने वाला बदमाश जब नुकीली वस्तु लेकर लोगों पर टूट पड़ा तो इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घंटों की घेराबंदी के बाद आखिरकार उसे दबोच लिया और हालात ऐसे बने कि आरोपी को व्हीलचेयर में बैठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। मामला 12 मई 2026 का है, जब बापू नगर मरहीं माता मंदिर तोरवा के पास रहने वाले 29 वर्षीय अमन चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 10 बजे न्यू लोको पायलट कॉलोनी नया पारा सिरगिट्टी निवासी 25 वर्षीय प्रियांशु बक्सेल…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” भारतीय संस्कृति में पर्व केवल उत्सव नहीं होते, वे जीवन-दर्शन के जीवंत अध्याय होते हैं। ऐसा ही एक महान और आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण पर्व है वट सावित्री व्रत, जो इस वर्ष 16 मई को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व केवल पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला व्रत भर नहीं है, बल्कि यह भारतीय नारी के अदम्य साहस, अटूट निष्ठा, त्याग, तपस्या, प्रेम और आध्यात्मिक शक्ति का दिव्य प्रतीक है। वट सावित्री की कथा भारतीय नारी के उस तेजस्वी स्वरूप को उजागर करती है, जो केवल करुणा और ममता की…
बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। एक ओर कई वार्डों और मोहल्लों में लोगों को पेयजल के लिए घंटों टैंकरों के सामने लाइन लगानी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम की लापरवाही और टूटी पाइपलाइनों के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। शहर के अनेक इलाकों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नागरिक परेशान हैं। कहीं मोटर खराब है तो कहीं पाइपलाइन फूटने से सप्लाई बाधित हो रही है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भीषण गर्मी में पानी के लिए जद्दोजहद करते नजर…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन, रायपुर में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के पूर्व कुलपति आचार्य अरुण द्विवाकर नाथ बाजपेयी ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर आचार्य बाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री डेका के सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और गुणवत्ता संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भेंट के दौरान दोनों के मध्य राष्ट्रीय शिक्षा परिदृश्य, उच्च शिक्षा में नवाचार, विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता सुधार, शोध संस्कृति तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। आचार्य बाजपेयी…
