बिलासपुर। जिला अस्पताल में 20 दिनों बाद नए सिविल सर्जन की पदस्थापना कर दी गई है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 18 मई को जांजगीर के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.एस कुजुर को बिलासपुर में पदस्थ किया है। 20 मई को डॉ. कुजुर ने जिला अस्पताल में अपनी ज्वानइनिंग दी। इस दौरान उन्होंने डाक्टर और स्टाफ से मुलाकात करने के साथ वार्ड और अस्पताल का राउंड भी लिया। डॉ. कुजुर ने कहा है कि पहली प्राथमकिता मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना है, इस दौरान कर्मचारियों ने भी अपनी मांग रखी है। इसके लिए संवेदनशील होकर कार्य करना होगा। डाक्टर
कुजुर के ज्वाइनिंग के दौरान उनके साथ डॉ.शेफाली कुमावत, डॉ. संतोष सिंह और अन्य डाक्टर व स्टाफ मौजूद थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





