Author: HD MAHANT

बिलासपुर 2 अप्रैल 2026/ आज हनुमान जयंती पर शहर में जगह-जगह भोग भंडारा महा आरती, हवन पूजन किया जाना प्रातः से ही शुरू हो गया है।शहर भर में सायं काल को माहौल इतना गहमागहमी और भक्तिमय हो जाएगा की सड़कों पर गलियों में मोहल्ले में केवल भक्तों और श्रद्धालुओं का रेला ही रेला देखने को मिलेगा। कल मनोहर टॉकीज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दोपहर को हवन पूजन किया गया। आरती की गई तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व प्रसाद का वितरण किया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में 400 से अधिक स्थानों पर मंदिरों में एवं…

Read More

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” 2 अप्रैल 2026/ आज के युग में विज्ञान की विजय पताका चारों ओर लहरा रही है। मानव ने अपने ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी कौशल से प्रकृति की शक्तियों को साध लिया है। संसार के कोने-कोने में विज्ञान का बिगुल बज रहा है। हम जिस दिशा में दृष्टि उठाते हैं, वहाँ विज्ञान के चमत्कार हमें आश्चर्यचकित कर देते हैं।परंतु यदि गहराई से विचार करें तो पाएँगे कि इन अधिकांश चमत्कारों के मूल में एक ही शक्ति कार्यरत है-विद्युत। निस्संदेह विद्युत आधुनिक सभ्यता की आधारशिला है। प्रातःकाल जागने से लेकर रात्रि में सोने तक हमारा जीवन विद्युत यानी बिजली…

Read More

बिलासपुर 2 अप्रैल 2026/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 108 एम्बुलेंस सेवा में 16 नई एम्बुलेंस को शामिल किया गया। इन एम्बुलेंस को जिला कलेक्टोरेट परिसर से आज विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की पहुंच और गति दोनों में सुधार की उम्मीद है।इस कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल, विधायक दिलीप लहरिया, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय…

Read More

बिलासपुर 2 अप्रैल 2026/ शासन का नियम जिसमें सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहे के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य रूप पास होना आवश्यक होगा इसके खिलाफ सर्व शिक्षक संघ ने मशाल जुलूस निकाला, देशभर के 25 लाख शिक्षकों की नौकरी संकट में आ गई जिसके पुरजोर विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला गया इस दौरान मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए सर्व शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि शिक्षकों के साथ अस्मिता व स्वाभिमान पर गहरी कुठाराघात किया गया जिसका डटकर मुकाबला किया जाएगा वरिष्ठ शिक्षक नेता रंजीत बनर्जी ने कहा कि टेट परीक्षा किसी…

Read More

छत्तीसगढ़ी लोककला, लोकचेतना और मंंदराजी के संघर्ष का नाम“नाचा” छत्तीसगढ़ की धरती अपनी सहजता, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए जानी जाती है। यहाँ की लोककलाएँ केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जनजीवन की आत्मा हैं। इन्हीं लोककलाओं में “नाचा” एक ऐसी जीवंत विधा है, जिसने सदियों से समाज को हँसाया भी है, जगाया भी है और सोचने के लिए विवश भी किया है।“नाचा” की इस सशक्त परंपरा को पुनर्जीवित करने, उसे संगठित स्वरूप देने और जन-जन तक पहुँचाने का श्रेय जिस महान लोकनायक को जाता है, वे हैं दाऊ दुलार सिंह मंदराजी। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सांस्कृतिक साधना…

Read More

साहित्यिक समीक्षा 1 अप्रैल 2026/ सामूहिकता में ताकत ही नहीं सही दिशा भी मिलती है । यही सहयोग एवं दिशा देने का महत्वपूर्ण दायित्व कोटा बिलासपुर की साहित्यिक समिति “ सर्वोदय साहित्य एवं कला मंच “ निभा रही है । समिति की संस्थापक अध्यक्ष सोमप्रभा ‘नूर’जो स्वयं कुशल मंच संचालिका,कवयित्री हैं । अपनी सतत् सृजन शीलता के साथ अपने साहित्यिक मित्रों को भी आगे बढ़ने की दिशा दर्शित करती हैं । इसी क्रम में वे प्रतिवर्ष साझा संग्रह “ सर्वोदय “ का प्रकाशन भी करती हैं ।इस साझा संग्रह के तृतीय अंक में उन्होंने छत्तीसगढ़ के 72 साहित्यकारों की प्रतिनिधि…

Read More

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” 21 अप्रैल 2026/मानव जीवन को यदि गहराई से देखा जाए तो यह केवल जन्म और मृत्यु के बीच की एक यांत्रिक यात्रा नहीं, बल्कि चेतना, उत्तरदायित्व और सृजनशीलता का अद्भुत संगम है। इस संगम को समझने के लिए “कर्ता, कर्म, कृति, कृतित्व और ईश्वर” जैसे शब्द किसी दार्शनिक ग्रंथ की परिभाषाएँ मात्र नहीं, बल्कि जीवन के मूल सूत्र हैं। ‘कर्ता’ वह है जो निर्णय करता है, दिशा चुनता है और क्रिया को जन्म देता है।अर्थात वह स्वयं मनुष्य, जो अपने विवेक और संकल्प के आधार पर जीवन को आकार देता है। किंतु कर्ता होना केवल अधिकार…

Read More

बिलासपुर 1 अप्रैल 2026/ रसोई के बजट पर एक और मार पड़ी है। खाने के तेल में कंपनियों ने पहले पैकेट का वजन घटाया और अब कीमतें भी बढ़ा दी हैं। सोयाबीन, सनफ्लावर, सरसों और पाम तेल के कई ब्रांड्स में प्रति किलो 12.50 से 13 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ता पर सीधा असर पड़ रहा है। बाजार में पहले 910 ग्राम में मिलने वाला तेल अब घटकर 750-800 ग्राम के पैकेट में बेचा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर किंग्स ब्रांड का पैकेट 750 ग्राम कर दिया गया है, जिसकी कीमत करीब…

Read More

बिलासपुर 1 अप्रैल 2026/ शहर में इन दिनों सड़कों के बीच बनाए जा रहे ऊंचे और चौड़े डिवाइडरों को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि सड़क की चौड़ाई के अनुपात में डिवाइडरों का निर्माण नहीं किया जा रहा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के साथ हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।देवकीनंदन चौक से संतोष भुवन चौक, दयालबंद, अग्रसेन चौक से बस स्टैंड मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर बनाए जा रहे डिवाइडरों की ऊंचाई 9 इंच से 15 इंच तक अलग-अलग है। कई स्थानों पर ये जरूरत से ज्यादा ऊंचे और…

Read More

बिलासपुर 1 अप्रैल 2026/ खमतराई स्थित शिवा विहार कॉलोनी में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। करीब 50 एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति प्लॉट काटकर किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। निगम की भवन शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर 30 से अधिक बाउंड्रीवाल, अवैध सीसी सड़कें और प्लिंथ लेवल तक बने लगभग 50 निर्माणों को जेसीबी से गिरा दिया।कार्रवाई के दौरान 18 ऐसे मकानों को नहीं तोड़ा गया, जिनमें लोग निवास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इन मामलों में अलग से वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।भवन…

Read More