Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर | 29 जुलाई 2026 / किसी अभिनेता का प्रशंसक होना आम बात है, लेकिन जब यही प्रशंसक चार दशक तक बिना किसी विराम के अपने चहेते सितारे का जन्मदिन मनाता रहे, उसे समाजसेवा से जोड़ दे और हर साल हजारों लोगों को उस जश्न का हिस्सा बनाए, तो वह केवल प्रशंसक नहीं, बल्कि मिसाल बन जाता है। बिलासपुर के मध्यनगरी चौक पर बुधवार को एक बार फिर ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारे, केक कटने की खुशियां और लोगों की भीड़ इस बात की गवाह बनी कि चुट्टू अवस्थी का अभिनेता…
कोरबा/पाली, 27 जुलाई 2026/ बाहर मूसलाधार बारिश थी, रास्ते कीचड़ से लथपथ थे, लेकिन सामाजिक दायित्व का भाव इन मुश्किलों से बड़ा साबित हुआ। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुटेलामुड़ा में जब स्वर्गीय लूरदास मानिकपुरी के अंतिम नहावन, चंदनपान और चलावा चौका का कार्यक्रम आयोजित हुआ, तब प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी स्वयं वहां पहुंचकर शोकाकुल परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए। यह केवल औपचारिक उपस्थिति नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आत्मीयता का जीवंत संदेश था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ललित मानिकपुरी ने दिवंगत लूरदास मानिकपुरी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि…
रायपुर, 26 जुलाई 2026/ प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ ने रविवार को राजधानी रायपुर के कोटा वार्ड-23 में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई वार्ड इकाई का गठन किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने सर्वसम्मति से युवा चिकित्सक डॉ. कमल मानिकपुरी को आगामी आदेश तक कोटा वार्ड इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में सामाजिक एकजुटता, संगठन विस्तार और जनभागीदारी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक दोपहर एक बजे प्रदेश कार्यालय, कोटा वार्ड-23 में आयोजित हुई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। विचार-विमर्श के दौरान महानगर…
अनुपपुर 19 जुलाई 2026/ अमरकंटक में आयोजित पनिका समाज की राष्ट्रीय बैठक से अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जा बहाली की मांग को नया बल मिला। विभिन्न राज्यों से जुटे प्रतिनिधियों ने साझा रणनीति बनाते हुए चरणबद्ध आंदोलन और सरकारों पर दबाव बढ़ाने का ऐलान किया। अमरकंटक के कपिलधारा मार्ग स्थित धारकुंडी आश्रम सभागार में रविवार को पनिका समाज की अखिल भारतीय राष्ट्रीय बैठक आयोजित हुई। समाजसेवी बिहारीदास मुरचुले के नेतृत्व में हुई इस बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से आए पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पनिका समाज को पुनः अनुसूचित…
प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति के संयोजक विष्णु पाठक की पहल पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह भिलाई, 12 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुए रिसाली, भिलाई निवासी वीर जवान रजनीकांत सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीजीपी अरुण देव गौतम ने शहीद रजनीकांत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अदम्य साहस…
रायपुर 10 जुलाई (2026) महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग ने कई अहम फैसले सुनाए। एक मामले में लैंगिक उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए गए, जबकि दूसरे में आयोग की पहल पर पीड़िता को हर महीने ₹32 हजार भरण-पोषण और निजी खर्च देने पर सहमति बनी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को रायपुर स्थित कार्यालय में महिला उत्पीड़न से जुड़े 36 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश की 413वीं और रायपुर जिले की 200वीं जनसुनवाई में सदस्य सरला…
दुर्ग 9 जुलाई 2026/ पारिवारिक परेशानियां दूर करने का भरोसा, शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच और फिर 85 लाख रुपये की ठगी। करीब दो साल तक भरोसे का खेल खेलने वाले आरोपी को आखिरकार दुर्ग पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। अब उसके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी गहन जांच की जा रही है। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना में दर्ज मामले के अनुसार, वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान प्रार्थिया की मुलाकात पवन बधोरिया (43) से हुई थी। आरोपी ने पारिवारिक समस्याओं का पूजा-पाठ के जरिए समाधान कराने…
धमतरी 9 जुलाई 2026/ दिनभर सब कुछ सामान्य था। शाम ढलते ही एक युवक अपने परिचित के घर पहुंचा। घर में उसका स्वागत हुआ, साथ बैठकर खाना खाया गया और फिर सभी एक ही हॉल में सो गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि रात के सन्नाटे में ऐसा खौफनाक मंजर सामने आएगा, जो पूरे गांव को दहला देगा। यह सनसनीखेज मामला धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार कुर्रीडीह के स्कूलपारा का है। पुलिस के अनुसार, गांव की रहने वाली 31 वर्षीय पूर्णिमा सोरी का पिछले लगभग एक वर्ष से मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की दलौदा तहसील…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 जुलाई 2026। सरसीवां में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, संत कबीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष जालान ने फीता काटकर मानिकपुरी समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक क्षण का उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के साथ स्वागत किया। मानिकपुरी समाज के लिए 29 जून 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। सरसीवां-सरायपाली मुख्य मार्ग स्थित समाज के इस नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ ही महान संत कबीर प्राकट्य दिवस भी श्रद्धा,…
गजानंद दास को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, संत कबीर के समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प छत्तीसगढ़/बसना 2 जुलाई 2026/ जब समाज एकजुट होता है, तभी विकास की नई राहें खुलती हैं। इसी विश्वास और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ बसना विकासखंड के ग्राम गदहाभांठा में पूज्य मानिकपुरी पनका समाज प्रखंड बसना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जहां सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं समाजहित के लिए समर्पित बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक का शुभारंभ संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब की पूजा-अर्चना एवं…
