Author: HD MAHANT

बिलासपुर 25 जून 2026/ पुलिस अधिकारियों को पैसा देने के नाम पर एक व्यक्ति को डरा-धमकाकर लाखों रुपये की उगाही करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहदा निवासी रूपेश पटेल ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 19 जून 2026 को वह निजी काम से बिलासपुर आया था। इस दौरान दो महिला मित्रों के साथ हुए विवाद के कारण वह…

Read More

धर्म, संस्कृति और विकास के समन्वय से सशक्त हो रहा है छत्तीसगढ: पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज रायपुर 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। परम् पूज्य महाराज जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, भारतीय…

Read More

डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान बिलासपुर छत्तीसगढ़ 24 जून 2026/ शिक्षा-विचारक, मानसिकमाप परामर्शदाता एवं बहु-बुद्धिमत्ता अध्ययन विशेषज्ञ 1. क्या हम वास्तव में शिक्षा दे रहे हैं या केवल पाठ पूरा कर रहे हैं? : एक सामान्य कक्षा में शिक्षक पाठ समझा रहे हैं। कुछ विद्यार्थी तुरंत समझ लेते हैं, कुछ प्रयासरत रहते हैं, और कुछ अब भी मूल अवधारणाओं से जूझते हैं। समय समाप्त होता है और अगला पाठ शुरू हो जाता है – लेकिन हर बच्चे की सीखने की प्रक्रिया समान रूप से आगे नहीं बढ़ती। यही स्थिति भारतीय शिक्षा व्यवस्था की एक मौन लेकिन गहरी चुनौती है। डॉ. सर्वपल्ली…

Read More

बिलासपुर 24 जून 2026/  सोशल मीडिया पर रील बनाकर स्टंट करने का एक खतरनाक मामला सामने आया है। चकरभाठा पुलिस ने रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती क्रेटा कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी घटना 21 जून की देर रात हिरों माइंस के पास हुई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 10-बीई 4400 को ट्रेस कर जब्त कर लिया। जांच में वाहन चालक की पहचान प्रशांत जायसवाल (21 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर के रूप में…

Read More

बिलासपुर 24 जून 2026/  लंबे इंतजार के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए भोजन एवं पेय की सुविधा शुरू हो गई है। एयरपोर्ट परिसर में स्थापित ‘द डायमंड्स रेस्टोरेंट्स’ ने आज से अपना आधिकारिक परिचालन प्रारंभ कर दिया। इससे एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब गुणवत्तापूर्ण भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बीसीएएस के रीजनल डायरेक्टर, एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित द डायमंड्स रेस्टोरेंट्स के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर नई सुविधा का शुभारंभ किया और इसे एयरपोर्ट की यात्री सुविधाओं के…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 24 जून 2026/ शहर में यातायात की समस्या केवल मुख्य मार्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब पुराने और घनी आबादी वाले मोहल्लों की संकरी गलियां भी अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण और आवारा मवेशियों के कारण गंभीर संकट का सामना कर रही हैं। विशेष रूप से जूना बिलासपुर, बनियापारा, साव धर्म शाला क्षेत्र, नदी किनारा, किला वार्ड, गोंडपारा, कर्बला और व जवाली नल के ऊपर बने सड़क रोटरी मार्ग मैं जगह-जगह चार पहिया वाहन खड़े कर दिए गए हैं, जिससे आसपास की गलियों में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है…

Read More

बिलासपुर 24 जून 2026/  रेलवे स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा ऑटो चालकों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और कौमी एकता की मिसाल कायम करने में नंबर टेकरों की भूमिका पिछले लगभग 30 वर्षों से महत्वपूर्ण रही है। जिला प्रशासन, रेल प्रशासन, पेट्रोल ऑटो संघ एवं ई-रिक्शा चालक संघ की सहमति और सहयोग से यह व्यवस्था निरंतर संचालित हो रही है। रेलवे स्टेशन परिसर में प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित रखने के लिए ऑटो चालकों के मध्य से ही नंबर टेकर नियुक्त किए जाते हैं, जो…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा 23 जून 2026/ थाना कसडोल खर्वे गांव में लोग एक-एक कर मरते रहे। कोई बीमारी समझता रहा, कोई किस्मत का खेल। अंतिम संस्कार होते रहे, मातम बिछता रहा और मौत का सौदागर हर बार भीड़ में खड़ा होकर शोक जताता रहा। लेकिन चार महीने बाद जब पुलिस ने मौतों की परतें खोलीं तो सामने आया ऐसा खौफनाक सच जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया। ग्राम खर्वे में हुई 8 संदिग्ध मौतों के पीछे गांव का ही एक शख्स निकला, जो छोटी-छोटी रंजिशों का हिसाब मौत से चुका रहा था। कसडोल थाना क्षेत्र के पुराना खर्वे निवासी रामसहाय जायसवाल (46) ने पुलिस…

Read More

रायपुर 23 जून 2026/ कोरबा चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर और पूरे पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल तब सामने आई, जब मंदिर ट्रस्ट और क्षेत्र के समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके रायपुर स्थित निवास में मुलाकात की। इस सौजन्य भेंट में न केवल क्षेत्र के विकास संबंधी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, बल्कि आगामी नवरात्रि पर्व में चैतुरगढ़ आगमन का विशेष निमंत्रण भी दिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मंगलवार, 22 जून 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे हुई इस मुलाकात का नेतृत्व चैतुरगढ़…

Read More

बिलासपुर 23 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय क्रांति नगर पार्क में शनिवार सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत भव्य योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और ध्यान सत्र से हुई, जिसके पश्चात प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान नौका आसन (बोट पोज़), हार्ट पोज़, सनफ्लावर पोज़…

Read More