Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
वृक्ष : पृथ्वी की साँस, मानवता की आस सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” बिलासपुर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ प्रकृति ने मनुष्य को अनेक अनुपम उपहार दिए हैं, किन्तु उनमें वृक्ष सबसे अनमोल हैं। वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के जीवनदाता हैं। वे निस्वार्थ भाव से हमें प्राणवायु, छाया, फल, फूल, औषधियाँ, वर्षा, जल संरक्षण, जैव विविधता तथा जीवन का आधार प्रदान करते हैं। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को केवल वनस्पति नहीं, बल्कि देवत्व का स्वरूप माना गया है। पीपल, वट, नीम, तुलसी, आँवला और बेल जैसे वृक्षों की पूजा केवल धार्मिक आस्था नहीं,…
अब नहीं बनेगा आपराधिक प्रकरण बिलासपुर 28 जून 2026/ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भारत सरकार ने ‘जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम, 2026’ को 19 जून 2026 से लागू कर दिया है। नए कानून के तहत रेलवे अधिनियम की कई धाराओं में संशोधन किया गया है। अब बिना टिकट यात्रा, फर्जी अथवा हस्तांतरित (ट्रांसफर) टिकट का उपयोग, अनावश्यक चेन पुलिंग, रेलवे परिसर में भीख मांगना, अवैध विक्रय करना, नशे की हालत में उपद्रव करना, रेलवे कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालना तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कई मामलों में पहले की तरह आपराधिक प्रकरण…
निरीक्षण में कई लाइब्रेरी में भी मिलीं गंभीर खामियां, नोटिस जारी कर संचालन बंद करने के निर्देश सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 28 जून 2026/ शहर में कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और आवासीय लॉज में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब भारी पड़ने लगी है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मंगला चौक से उसलापुर तक संचालित कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और लॉज का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगह गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो कोचिंग संस्थानों और दो होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया, जबकि दो लाइब्रेरी को…
स्पीड लिमिट के बोर्ड नहीं, अनजाने में नियम तोड़ रहे वाहन चालक सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 28 जून 2026/ शहर में ऑटोमैटिक स्पीड डिटेक्शन कैमरों के जरिए ओवरस्पीड वाहनों पर की जा रही कार्रवाई अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के मोबाइल पर ई-चालान के संदेश पहुंच रहे हैं, जबकि अधिकांश लोगों को यह तक पता नहीं होता कि उन्होंने कब और कहां गति सीमा का उल्लंघन किया। परिणामस्वरूप लोग ट्रैफिक थाना और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) सेंटर पहुंचकर चालान की जानकारी लेने और आपत्ति दर्ज कराने को…
बिलासपुर 28 जून 2026/ पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ने एक बार फिर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी निवासी विजेंद्र भार्गव 30 वर्ष किसी काम से शुक्रवार को मनिकचौरी गया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट…
डॉ. सुरेंद्र दुबे ने साहित्य जगत में अमिट पहचान बनाई- डॉ विनय कुमार पाठक बिलासपुर 27 जून 2026/ छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद द्वारा पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर डॉ. सुरेंद्र दुबे के साहित्यिक अवदान, व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज ने कहा कि “डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी सृजनशीलता, सरलता और अद्भुत मंचीय प्रस्तुति से साहित्य जगत में अमिट पहचान बनाई। उनका साहित्य…
बिलासपुर 27 जून 2026/ कला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर वातावरण के बीच देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय चार दिवसीय “नाद मंजरी सीजन-3” प्रतियोगिता का गुरुवार, 26 जून को शुभारंभ कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम के पहले ही दिन देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मंच पर 5 वर्ष के नन्हे प्रतिभागियों से लेकर 74 वर्ष के वरिष्ठ कलाकारों तक ने अपनी-अपनी कला विधाओं कशानदार प्रदर्शन कर यह संदेश दिया कि कला की कोई उम्र नहीं होती।संगीत,…
बिलासपुर 27 जून 2026/ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत ठरकपुर एवं नरगोडा में संचालित गोबर गैस संयंत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनकी कार्यप्रणाली, गैस उत्पादन, उपयोग एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके अनुभव और सुझाव भी प्राप्त किए। ग्रामीणों ने बताया कि गोबर गैस के उपयोग से एलपीजी और लकड़ी पर होने वाला खर्च कम हुआ है तथा धुएं से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत मिली है। सीईओ श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को गोबर गैस संयंत्रों का नियमित रखरखाव, समय-समय पर…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 27 जून 2026/ हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर सजने का सपना और सात फेरों की तैयारी के बीच एक युवती ने ऐसा साहसिक निर्णय लिया, जिसने पूरे समाज के सामने आत्मसम्मान की नई मिसाल कायम कर दी। शादी के मंडप में जब दूल्हा नशे की हालत में पहुंचा तो जांजगीर चांपा जिले की एक साहसी युवती ने बिना किसी दबाव के विवाह से स्पष्ट इनकार कर दिया और बारात लौटा दी। इस साहसिक निर्णय की पूरे प्रदेश में सराहना हुई। अब उसी युवती के साहस और सामाजिक चेतना को सम्मान देते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने…
बिलासपुर 27 जून 2026/ आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर में श्री डी. रमाम द्वारा प्रभारी प्राचार्य से पूर्णकालिक (फुल फ्लेज) प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने तथा श्रीमती सी. विमला द्वारा प्रभारी प्रधान पाठिका का पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिसर में अभिनंदन एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंध्रा समाज स्कूल प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री डी. रमाम के नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं…
