Author: HD MAHANT

बिलासपुर 11 मई 2026/ सीपत से ग्राम कुली तक की जर्जर सड़क अब क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बरसों से मरम्मत की राह देख रही इस सड़क की बदहाली को लेकर रविवार को ग्राम पंचायत खम्हरिया में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन की वादाखिलाफी के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि 6 दिनों के भीतर सड़क निर्माण का कार्य घरातल पर शुरू नहीं होता है, तो आगामी 16 मई…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 11 मई 2026/ वन मंडल रेंज के खोंधरा और सोंठी के जंगलों में इन दिनों ‘कानून’ का नहीं, बल्कि ‘शिकारियों’ और ‘लापरवाही’ का राज चल रहा है। सीपत क्षेत्र के खोंधरा जंगल में शुक्रवार को एक बार फिर एक नर चीतल की लाश मिलने से वन विभाग की सुरक्षा दावों की कलई खुल गई है। पर्यटकों की सूचना पर अमला मौके पर तो पहुंचा, लेकिन विभाग की मुस्तैदी पर बड़ा सवाल यह है कि जिस रास्ते से अधिकारी दिन भर गुजरते हैं, वहां उन्हें मृत वन्यजीव नजर क्यों नहीं आया? क्या विभाग अब सिर्फ पोस्टमार्टम की…

Read More

बिलासपुर 11 मई 2026 /शहर के प्रमुख सब्जी बाजारों में शामिल बृहस्पति बाजार को हटाने और व्यापारियों को विस्थापित करने की निगम की कार्रवाई पर फिलहाल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। इससे सैकड़ों सब्जी व्यापारियों को अस्थायी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा बृहस्पति बाजार के लगभग 450 से अधिक चबूतरा एवं दुकान संचालकों को सात दिनों के भीतर स्थान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। निगम की ओर से व्यापारियों को नए स्थान पर शिफ्ट करने की बात…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 11 मई 2026 / प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। राज्य की 19 छोटी-बड़ी नदियों के उद्गम स्थलों की पहचान कर उन्हें राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने समिति गठन की तैयारी शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उद्गम स्थलों की खोज और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की तैयारी हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि प्रदेश से निकलने वाली कई नदियों के उद्गम स्थल…

Read More

बिलासपुर 11 मई 2026/ तीन दिन पूर्व आई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्मार्ट सिटी कहलाने वाला बिलासपुर आज भी कई इलाकों में अंधेरे और अव्यवस्था से जूझ रहा है। जगह-जगह पेड़ गिरने, डालियां टूटने और 11 केवी बिजली तारों के पेड़ों में उलझ जाने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन बिजली विभाग अब तक गंभीरता नहीं दिखा रहा है। शहर के राजकिशोर नगर, चिंगराजपारा, मंगला, मोपका सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे झुक गए हैं और तार नीचे…

Read More

धमतरी 10 मई 2026/ शराब भट्ठी के ठीक बगल में खोमचे से खुलेआम चल रहे अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि इलाके में हड़कंप मच गया, रूद्री पुलिस की ताबड़तोड़ रेड में 51 पौवा देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम और अवैध कारोबार का पूरा खेल मौके पर ही पकड़ लिया गया। धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के बीच थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोरम स्थित शराब भट्ठी के पास बने एक खोमचे…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 10 मई 2026/ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और संस्कारधानी कहे जाने वाले बिलासपुर की पहचान, यहाँ की जीवनदायिनी ‘अरपा’ नदी आज अपने अस्तित्व के लिए आँसू बहा रही है। वर्षों से राजनीति का शिकार रही अरपा की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जन-भागीदारी की कमी ने इस पवित्र नदी को एक नाले के रूप में तब्दील कर दिया है। अब समय आ गया है कि बिलासपुर के निवासी अपनी ‘कुंभकर्णी नींद’ से जागें और अरपा के उद्धार के लिए एक निर्णायक कदम उठाएं। *चुनावी वादों की भेंट चढ़ी ‘अरपा’* बीते कई दशकों…

Read More

बिलासपुर 10 मई 2026/ शहर के यातायात दबाव को कम करने और अशोकनगर से बिरकोना तक आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना अब अतिक्रमण और तकनीकी बाधाओं के कारण चर्चा में है। सड़क निर्माण की योजना में 18 मंदिर, 40 से अधिक बिजली पोल और कई अवैध कब्जे बन रहे बाधा, हटाने के बाद ही तैयार होगी 80 फीट चौड़ी सड़क लगभग 16.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस 80 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण में फिलहाल 18 मंदिर, 40 से अधिक बिजली पोल और अनेक अवैध कब्जे बड़ी रुकावट बने हुए…

Read More

बिलासपुर 10 मई 2026/ सीबीएसई से संबद्ध निजी विद्यालयों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अन जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर इन विद्यालयों की जांच के लिए टीम का गठन किया है, जो संबंधित स्कूल में जाकर सभी मापदंडों की जांच करेंगी। जांच टीम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ प्राचायों को रखा गया है। यह…

Read More

बिलासपुर 10 मई 2026/ इंडेन गैस कंपनी और बालाजी गैस एजेंसी के बीच चल रहे सप्लाई विवाद का असर अब उपभोक्ताओं पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से नाराज 958 उपभोक्ताओं ने गुरुवार को बालाजी गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर कालाबाजारी और वितरण व्यवस्था में भारी अनियमितता के आरोप लगाए। प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में उपभोक्ता कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां उन्होंने एडिशनल कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर के अनुपस्थित रहने पर उपभोक्ताओं ने पूरी स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर…

Read More