Author: HD MAHANT

अंबिकापुर 9 मई 2026/ कुछ हजार रुपये के कमीशन ने अंबिकापुर के कई कॉलेज छात्रों को सीधे साइबर अपराध की दुनिया में धकेल दिया, जहां अपने ही बैंक खाते और सिम कार्ड देना अब उनके लिए जेल की सलाखों तक पहुंचने की वजह बन गया। सरगुजा पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि कॉलेज के युवक “म्यूल अकाउंट” बनकर देशभर में चल रही ऑनलाइन ठगी और गेमिंग फ्रॉड के पैसों का ट्रांजेक्शन कर रहे थे। मामला थाना गांधीनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 649/2025 से जुड़ा है, जहां प्रार्थी सुजीत मंडल पिता सुकुमार मंडल निवासी ग्राम पंचायत सकालो चाना गांधीनगर की…

Read More

धमतरी जिले के ग्राम कोर्रा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गौ माता के साथ कथित अश्लील अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत मिलते ही भखारा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों के साथ सरपंच सीधे थाना भखारा पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू की। जांच में आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर पिता तामेश्वर…

Read More

रायगढ़ 9 मई 2026/ सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर युवती से लाखों रुपये ऐंठने वाला शातिर आखिरकार रायगढ़ पुलिस के शिकंजे में आ गया। कलेक्ट्रोरेट सारंगढ़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 38 हजार 500 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी हरीश मिश्रा को थाना कोतरारोड़ पुलिस ने जशपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने न केवल नकद और ऑनलाइन रकम वसूली बल्कि फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर महीनों तक युवती को भरोसे के जाल में फंसाए रखा। मामला तब फूटा जब ग्राम कोतरा निवासी 27 वर्षीय कुमारी पदिमनी यादव कलेक्ट्रोरेट रायगढ़ पहुंची…

Read More

धमतरी 9 मई 2026/ थानों में सालों से धूल खा रही फाइलों पर अब कार्रवाई की तेज आंधी चलने वाली है, क्योंकि डीजीपी छत्तीसगढ़ के निर्देश के बाद धमतरी पुलिस ने लंबित खात्मा और खारजी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने 09 मई 2026 को जिले के सभी अनुभाग अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों की हाई-लेवल समीक्षा बैठक लेकर साफ शब्दों में निर्देश दे दिए कि पुराने मामलों को अब फाइलों में दबाकर नहीं रखा जाएगा। बैठक में थानों में लंबित खात्मा और खारजी प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 8 मई 2026/ जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और संवेदनशील जनपक्षीय पुलिसिंग की कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस अधिकारी आंजनेय वार्ष्णेय को बिलासपुर रेंज द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण के अवसर पर गरिमामयी एवं आत्मीय विदाई दी गई। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में आयोजित इस सम्मान समारोह में राम गोपाल गर्ग ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल को अनुकरणीय, प्रेरणादायी और विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताया। समारोह के दौरान आईजी गर्ग ने कहा कि श्री वार्ष्णेय ने अपने सेवाकाल में न…

Read More

धमतरी 8 मई 2026/ पुलिस महकमे में शुक्रवार को ऐसा प्रशासनिक भूचाल आया जिसने पूरे जिले की पुलिसिंग का चेहरा बदल दिया। एसपी सूरज सिंह परिहार ने एक साथ 08 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक और 02 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला कर कानून व्यवस्था पर कसावट का बड़ा संदेश दे दिया। जिले के 10 थानों और 01 चौकी की कमान नए अधिकारियों को सौंप दी गई है। लंबे समय से खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को भी भर दिया गया है। सबसे अहम बदलाव थाना कोतवाली और भखारा में देखने को मिला, जहां प्रभारियों के स्थानांतरण के बाद नई पदस्थापनाएं की…

Read More

धमतरी 8 मई 2026/ महावीर चौक भखारा में बुजुर्ग की गला रेतकर हुई सनसनीखेज हत्या के बाद फरार आरोपियों की तलाश में जुटी धमतरी पुलिस ने आखिरकार पूरा शिकंजा कस दिया। पुराने लेन-देन और एक्सीडेंट विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया और अब इस चर्चित हत्याकांड में फरार आरोपी राहुल कंवर उर्फ राहुल बटन उर्फ सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। महावीर चौक की उस रात चीख-पुकार…

Read More

धमतरी में अब जनता की शिकायतें सिर्फ फाइलों में नहीं दबेंगी, बल्कि पुलिस स्टॉल पर सीधे सुनी जाएंगी और मौके पर समाधान की कार्रवाई होगी, क्योंकि “सुशासन तिहार” को लेकर धमतरी पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने 8 मई 2026 को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की बड़ी समीक्षा बैठक लेकर साफ संदेश दिया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निराकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कानून व्यवस्था से लेकर जनसंपर्क और शिकायत निवारण तक हर बिंदु पर गहन चर्चा हुई।…

Read More

राजनांदगांव में फर्जी माइनिंग अफसर बनकर खुलेआम वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश होते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जहां स्विफ्ट कार में घूम रहे तीन आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर को अवैध खनन के नाम पर डराया, बदनाम करने की धमकी दी और ऑनलाइन रकम ऐंठ ली, लेकिन डोंगरगांव पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरी गैंग को दबोच लिया। थाना डोंगरगांव में 7 मई 2026 को ग्राम दर्री निवासी ट्रांसपोर्टर रामसिंह राजपूत पिता डेरा सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्टिंग और जेसीबी कार्य का व्यवसाय करता है तथा ग्राम आमगांव में किसान यशवंत साहू के खेत…

Read More

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” प्रत्येक वर्ष 8 मई को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन मानवता के मसीहा और रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूमेंट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हेनरी ड्यूमेंट के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप ही 1864 के जेनेवा समझौते के माध्यम से ‘अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस मूवमेंट’ की नींव रखी गई थी। शांति के प्रति उनके इसी विजन के लिए उन्हें विश्व का प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। रेडक्रॉस मूलतः एक स्वयंसेवी संस्था है, जो प्राकृतिक या मानवीय आपदाओं के समय पीड़ितों को राहत पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाती है।…

Read More