Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 7 मार्च 2026/सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय में भर्ती रोगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार महासमुंद से लाकर भर्ती कराए गए मरीज ने अस्पताल के बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बार अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई और पुलिस को भी पटना की जानकारी दी गई। वहीं कोनी पुलिस के अनुसार मरीज पहले…
बलौदाबाजार 6 मार्च 2026/जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने सख्त तेवर दिखाए। पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चली छह घंटे की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ राजपत्रित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जनवरी और फरवरी माह के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित अपराध, विवेचना की गुणवत्ता, मर्ग,…
बिलासपुर 6 मार्च 2026/पावन होली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् द्वारा होली मिलन का आयोजन संस्कार भवन पुराना सरकंडा में किया गया। यह आयोजन डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य, डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं सनत तिवारी, डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ गजेन्द्र तिवारी एवं हेमंत कुमार गौर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । होली उत्सव उत्साह उमंग का संदेश देता है: डाॅ पाठक इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवि गायक राम निहोरा राजपूत, सुखेन्द्र श्रीवास्तव, कांति कुमार दुबे, एम.डी. मानिकपुरी, सतानंद दुबे, डॉ…
लेखक द्वारा 39 वर्ष पूर्व लिखी गई रचना प्रतिष्ठित संस्था द्वारा पुरस्कृत : तोर कसम नोनी के दाई ,दारू नई पिहौं सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” पात्र परिचय १. समारू, २. मनटोरा(समारु की पत्नी) ३ दुकालू(समारु का दोस्त) ४. मुखिया ५. संतोष (समारु का लड़का) ६. नोनी (समारु की लड़की) प्रथम दृश्य समारु अपन घर में परिवार के साथ खाना खाए बर बइठे हे। दुनो लईका मन भी घलो खाना खावत रथे। लड़का हर सकुल जायके तियारी करते रईथे मनटोरा (खाना परोसते हुए) सुन थस, नोनी के बाबू ! समारु – (खाना खाते हुए) हाँ सुन..थौं। मनटोरा – काल संतोष के…
बिलासपुर 6 मार्च 2026/प्रदेश के राज्यपाल ने गुरुवार को शहर प्रवास के दौरान धार्मिक और वनांचल क्षेत्र का दौरा किया। रतनपुर पहुंचकर उन्होंने मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। इसके बाद राज्यपाल ने मुंगेली जिले के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा कर जंगल सफारी का आनंद लिया और वन्यजीव संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। मां महामाया से मांगी प्रदेश की खुशहाली रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में राज्यपाल ने पूरे विधि-विधान से पूजा और आरती की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने उनका…
बिलासपुर 6 मार्च 2026/शहर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में जूना बिलासपुर क्षेत्र में फिलहाल डामरीकरण का काम रोक दिया गया है। विभाग के अनुसार इस हिस्से में पानी लीकेज की समस्या सामने आई है, जिसके कारण सड़क की ऊपरी परत बिछाने से पहले तकनीकी सावधानी बरती जा रही है।प्रभावित स्थानों पर फिलहाल गिट्टी डालकर छोड़ा गया है, ताकि नीचे की नमी और मिट्टी पूरी तरह बैठ सके। सड़क निर्माण में आ रही पानी लिकेज की समस्या जूना बिलासपुर एरिया के रोड निर्माण के समय नलों के पाइप से पानी लिकेज होने लगा जिससे…
बिलासपुर 6 मार्च 2026/रतनपुर पुलिस ने बैंक में पॉकेटमारी करने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को कबीरधाम जिले के पंडरिया से पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 33 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2026 को रैनपुर (कर्रा) निवासी छतलाल कैवर्त और जूनाशहर रतनपुर निवासी कमलेश कुमार ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 मार्च 2026 को वे जिला सहकारी बैंक शाखा रतनपुर से धान बिक्री की राशि निकालने पहुंचे थे।इस दौरान छतलाल कैवर्त ने 18 हजार रुपये…
रायपुर 5 मार्च 2026) होली के जश्न के बीच रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। कुछ युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 को वह अपने मोहल्ले में दुर्गा चौक के पास होली खेल…
रायपुर 5 मार्च 2026/शहर की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में रायपुर पुलिस को नया कमिश्नर कार्यालय मिल गया है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन स्थित सी-3 परिसर में नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही अब रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े सभी प्रशासनिक और कार्यालयीन कार्य सिविल लाइन सी-3 स्थित नए कार्यालय से संचालित किए जाएंगे। नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ विभिन्न शाखाओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे पुलिस प्रशासन के कार्यों के संचालन में और अधिक दक्षता…
रायपुर 5 फरवरी 2026/राज्यसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस ने एक बार फिर वरिष्ठ आदिवासी महिला नेता Phulo Devi Netam को प्रत्याशी बनाकर कई राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी का यह फैसला केवल एक सामान्य राजनीतिक निर्णय नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा की सीटें अक्सर पार्टी के भीतर नए चेहरों को अवसर देने या अलग-अलग गुटों के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम बनती हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस किसी नए नेता…
