Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 1 मई 2026/ महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों की 30 जून तक जिले के चिन्हांकित सीएससी केंद्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य व्हीएलई/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। ई-केवाईसी की सुविधा हेतु सभी चॉइस/सीएससी केंद्रों में लैपटॉप एवं बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए हितग्राही अपना ई-केवाईसी आधार कार्ड एवं महतारी वंदन योजना पंजीकरण आईडी के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के प्रिंटआउट या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। यह भी कहा गया है कि सीएससी…
बिलासपुर 1 मई 2026/ नगर निगम में वेल्डर के पद पर कार्यरत प्रदीप विश्वकर्मा ने वो कर दिखाया है, जो अक्सर बड़े बजट और हाइटेक मशीनों से ही संभव माना जाता है। उन्होंने अपने हुनर और मेहनत से एक अनोखी मशीन तैयार की है। मच्छरों से जंग लड़ने के लिए बनाई गई यह फागिंग मशीन किसी महंगी तकनीक से कम नहीं है। खास बात यह है कि इसकी कीमत लाखों में होती है लेकिन उन्होंने महज 11 हजार रुपए में तैयार कर दिया है। सिर्फ 16 दिनों में बनी इस मशीन ने नगर निगम को भी बड़ी आर्थिक राहत दी…
बायोकेमिस्ट्री विभाग ने छुआ नया मुकाम, अब रोजाना 3500+ टेस्ट की क्षमता – सुरेश सिंह बैस बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की सेंट्रल लैब, बायोकेमिस्ट्री विभाग ने आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के बल पर एक नई ऊंचाई हासिल की है। अब यहां प्रतिदिन 3500 से अधिक जांचें सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जो पहले की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अत्याधुनिक फुली ऑटो एनालाइजर मशीनों की स्थापना के बाद जांच प्रक्रिया में तेजी और सटीकता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले जहां प्रतिदिन लगभग 2200–2300 टेस्ट किए जाते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर…
सर्वसुलभ स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण की दिशा किसी भी राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि उसके नागरिकों के स्वास्थ्य से मापी जाती है। जब तक समाज का हर वर्ग स्वस्थ और सुरक्षित नहीं होगा, तब तक विकास की गति अधूरी ही रहेगी। 30 अप्रैल को मनाया जाने वाला आयुष्मान भारत दिवस इसी विचार को साकार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल का प्रतीक है। भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में स्वास्थ्य सेवाओं की समान उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रही है। वर्षों…
बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित हरश्रृंगार अटल आवास में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिना पूछे ऑटो ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट के बक्कल से हमला कर दिया। पुलिस ने ममले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। प्रार्थी राजकुमारी यादव, निवासी हरश्रृंगार अटल आवास, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही राजीद खान और सिग चैन उसके…
बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ शिशुवती यात्री महिलाओं की सुविधा हेतु तिफरा स्थित बस स्टैंड में शिशु देखरेख कक्षा निर्मित कराया गया है। रोटरी क्लब आफ बिलासपुर की पहल पर शहर के हाईटेक बस स्टैंड में माताओं के लिए शिशु देखरेख कक्ष का निर्माण किया गया है। यहां वे सुरक्षित और सहज वातावरण में अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी। इस कक्ष का उद्घाटन महापौर पूजा विधानी और किया। समारोह में मेयर पूजा विधानी ने रोटरी क्लब के इस समाजोपयोगी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी सुविधाएं महिलाओं के सम्मान और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन एक बार फिर बदहाली का शिकार हो गया है। कभी शहर के प्रमुख मनोरंजन स्थलों में गिने जाने वाले इस गार्डन की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है। झूले टूट-फूट गए हैं, फन पार्क बंद पड़ा है और जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखाई देता है। हालात को देखते हुए नगर निगम ने इसके पुनर्विकास के लिए करीब 3 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। निगम द्वारा तैयार री-डेवलपमेंट प्लान के तहत गार्डन को अमृत मिशन 2.0 योजना में शामिल किया गया है। योजना के अनुसार गार्डन…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ शहर में बिजली आपूर्ति की लगातार बिगड़ती स्थिति केवल तकनीकी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रशासनिक उदासीनता और जवाबदेही के अभाव का गंभीर उदाहरण बन चुकी है। हालात इतने बदतर हैं कि रात भर बिजली गुल रहना अब सामान्य बात हो गई है, और उससे भी चिंताजनक यह कि उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के लिए बनाए गए फ्यूज कॉल सेंटर तक में ताला लटका मिल रहा है। यह स्थिति किसी भी विकसित होते शहर के लिए शर्मनाक है। हर महीने होता है मेंटेनेंस हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर खर्च और…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2026—“छोटे गांव का बड़ा कमाल” आज सच साबित हुआ, जब सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 2025-26 बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिले ने हाईस्कूल (10वीं) में राज्य स्तर पर 11 वां और हायर सेकेंडरी (12वीं) में 9वां स्थान हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई और यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। इस गौरवगाथा को और भी खास तब बना दिया जिले के दो होनहार विद्यार्थियों ने, जिन्होंने सीधे राज्य के टॉप 10 में…
रायगढ़ 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजों में एक बार फिर साबित हुआ कि छोटे गांवों की मेहनत भी बड़े मंच पर चमकती है, कुर्रू निवासी आयुष्मान कृष महंत ने 12वीं कक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया और न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे पनिका समाज को गर्व से भर दिया, जैसे ही परिणाम सामने आया पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई, यह उपलब्धि अचानक नहीं आई बल्कि इसके पीछे लगातार मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण की कहानी छिपी है, कृष महंत ने सीमित संसाधनों…
