Author: HD MAHANT
सारंगढ़ गोमर्डा अभ्यारण में हाथी के बाद अब रॉयल बंगाल टाइगर के द्वारा मवेशी के शिकार की जानकारी मिली है। वन परिक्षेत्र बरमकेला के तहत झिंकीपाली सर्किल के दानीघाटी जंगल के पास सारंगढ़ समान्य रेंज में किसान के दूधारू गाय को बाघ ने हमला करके शिकार किया। बाघ उसके मांस को खाने के लिए रोज आ रहा है। जानकारी के मुताबिक टाइगर द्वारा शिकार करने की घटना गुरुवार 7 दिसंबर की दोपहर 3.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ग्राम दानीघाटी का चरवाहा बुंदराम चौहान गाय, बछड़े, बैल आदि मवेशियों को जंगल से चराकर वापस आ…
छत्तीसगढ़ को अपना पहला आदिवासी सीएम विष्णुदेव साय के रूप में मिल गया है। अब कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले समीकरण था कि जो सीएम बनेगा उसके आधार पर नेता प्रतिपक्ष चुना जाएगा। अब आदिवासी सीएम बनने के बाद चर्चा है कि कांग्रेस ओबीसी नेता प्रतिपक्ष चुनेगी। 2023 विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के पास वैसे तो 35 विधायक हैं लेकिन इनमें से 14 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। बाकी 21 में आधे से ज्यादा दूसरी बार विधायक बने हैं। इनमें…
रायपुर : महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने नई कमेटी का गठन किया। 7 दिसंबर को इस नई सम्मानित समिति के सदस्यों की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि बीसीसाई ने रोजर बिन्नी से लेकर जय शाह तक कई लोगों को अहम जिम्मेदारियां दी है। वहीं इस वूमन प्रीमियर लीग कमेटी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रभतेज सिंह भाटिया सदस्य बने हैं। बता दें कि इस कमेटी के तहत डब्ल्यूपीएल के विकास होना है ये समिति का लक्ष्य महिला खिलाड़ियों और क्रिकेट को बढ़ावा देना है।…
सुकमा : छ्त्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज एक बार फिर नक्सलियों द्वारा सलातोंग में लगाए गए IED की चपेट में आने के से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज जारी है। मौक़े पर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है। बता दें कि कल भी नक्सलियों ने सलातोंग में लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ़्ट किया गया था। ज़िला…
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर इनकम टैक्स की रेड अभी तक जारी है। आज रेड का 7वां दिन है। अभी तक 351 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद हो चुका है। वीडियो में आप धीरज साहू के रांची वाले घर को देख सकते हैं। गाड़ियों का जखीरा नजर आ रहा है। तमाम लग्जरी गाड़ियां हैं। बताया जाता है कि इस घर में 40 कमरे है। एक-एक कमरे को खंगाला जा रहा है, इसी वजह से देरी हो रही है। छापेमारी में 351 करोड़ रुपये मिले सात दिन पहले झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 9 ठिकानों…
कर्नाटक के बेलगावी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के वंटामुरी गांव में एक 42 साल की महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांधकर पीड़िता को पीटा गया। वजह यह थी कि पीड़िता का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर गांव से फरार हो गया था, जिसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के की मां के साथ इस हरकत को अंजाम दिया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बेलगावी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमिका को लेकर गांव से फरार हो गया युवक पुलिस…
बिलासपुर : कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक के केरावाही मिडिल स्कूल के 25 मासूम बच्चों की हथेली पर शिक्षक द्वारा उबलते तेल की बूंदे डालने की बर्बर घटना पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी ने संज्ञान लिया है। इस मामले में पीड़ितों को विधिक सहायता पहुंचाई जा रही है, तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने कहा गया है। साथ ही प्रदेश के सभी विद्यालयों और छात्रावास में अभियान चलाकर कानून की जानकारी दी जाएगी। जस्टिस भादुड़ी ने सालसा के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल के माध्यम से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।…
जांजगीर : 40 घंटे बाद तालाब में डूबे युवक का शव बरामद किया है. पुलिस को 10 दिसंबर को दोपहर में आनंद तंबोली उम्र 22 साल निवासी वार्ड न. 05 बलौदा थाना बलौदा के तलाब के गहरे पानी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी सूचना बलौदा पुलिस को मिलने पर तत्काल पुलिस द्वारा तलाब में डूबे युवक आनंद तंबोली की तलाश हेतु एसडीआरएफ होमगार्ड और जिला पुलिस की टीम लगी हुई रही. मोटर बोट, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्कूबा डाइविंग का प्रयोग भी किया गया. आज प्रातः मोटर बोट और स्कूबा डाइविंग की मदद से sdrf और होमगार्ड की संयुक्त…
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही तबादला का दौर शुरू हो गया है. पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 15 प्रधान आरक्षकों के तबादले का आदेश और पुलिसकर्मियों के नामों की लिस्ट जारी की है. देखें लिस्ट-
कोंडागांव : केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में देर रात बड़ा हादसा हो गया. एक चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई. आग लगने से बस में अफरा तफरी मच गई. जलती बस से जान बचाने यात्री बस से कूदे. वहीं आग की चपेट में आने से 2 महिला और 2 पुरुष झुलस गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला. बस आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है. बताया जा रहा है लगभग 30 यात्रियों को…

