Author: HD MAHANT

छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही है। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता बैठक में मौजूद हैंं। इससे पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ पर्यवेक्षकों ने चर्चा की। दूसरी तरफ, ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल विधायकों से चर्चा कर रहे हैं।

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच से छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लेने की मांग उठी है. राजभाषा मंच के सरंक्षक नंदकिशोर शुक्ल ने छत्तीसगढ़ी में शपथ लेने की मांग की है. मांग को लेकर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की.नंदकिशोर शुक्ल ने कहा कि 2007 के बाद छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा मिल गया, लेकिन 17 साल बाद भी पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाई. हमारी मांग है कि जो राजभाषा बन गई है उसी में जनप्रतिनिधि शपथ लें, उसकी शुरुआत मुख्यमंत्री से हो, विशेष कर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी में शपथ लेंगे उसके…

Read More

कोंडागांव जिले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय डामर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, ये छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों के डामर प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ सेटिंग कर डामर चोरी करता था। शिकायत के बाद कोंडागांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के केशकाल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, केशकाल के रहने वाले यासीन मेमन ने 8 दिसंबर को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि, कोहकमेटा में स्थित उनके हाट मिक्स प्लांट के मुंशी मोहम्मद शकील की…

Read More

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा आज यहां कृषि विभाग के सहयोग से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जिले के किसानों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर जिले के किसानों को संबोधित किया.इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत दिनांक 15 दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विभिन्न किसान रथों के माध्यम से किसानों की बेहतरी के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी.इस…

Read More

रायपुर। कांग्रेस की अंतरकहल के बीच रमन सिंह का बयान सामने आया है. जयसिंह अग्रवाल का वीडियो शेयर पर उन्होंने X पर लिखा, 5 साल कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में क्या किया?…यह पीड़ा स्वयं पूर्व मंत्री बता रहे हैं कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को किस दुर्दशा में छोड़ा है, खैर जनता ने अपना काम कर दिया है और अब छत्तीसगढ़ में फैले इस कुशासन को जड़ से उखाड़ने का काम भाजपा की सरकार करने जा रही है। https://twitter.com/i/status/1733439159589814292

Read More

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से प्रिंसिपल का क्रिकेट बैट से 2 छात्रों को पीटते हुए वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र क्लास में क्रिकेट खेल रहे थे। जिससे गुस्साए प्रिंसिपल ने छात्रों की बैट से दनादन पिटाई कर दी। इस मामले में शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, यह पूरा मामला जिले के महिदपुर तहसील के खेड़ाखजुरिया संकुल केंद्र का है। वीडियो 8 महीना पुराना बताया जा रहा है। लेकिन इस वीडियो को हाल ही में किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।…

Read More

Dilip Sarangi Resigns from Congress रायपुर. छत्तीसगढ़ी कलाकार और कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है. दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया है Dilip Sarangi Resigns from Congress .षड़ंगी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को लिखे अपने पत्र में कहा है कि ‘मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 दिसंबर 2023/कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर राज्य सहकारी जिला विपणन केंद्र (मार्कफेड) द्वारा राइस मिलरों के माध्यम से धान का उठाव प्रारंभ किया गया है। सहकारी समिति में धान खरीदी के बाद विगत एक सप्ताह से हल्की बारिश का मौसम था। समितियों को अब तक खरीदे गए धान का रखरखाव करना पड़ता है। इसके निराकरण के लिए अभी तक खरीदी किए गए 05 लाख क्विंटल धान में से 04 लाख क्विंटल का डीओ जारी किया जा चुका है। जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव ने जानकारी दी है कि जिले के सहकारी समितियों में किसानों…

Read More

रायपुर के खरोरा क्षेत्र में चखना दुकान पर बुलडोजर चलने के बाद अब अवैध शराब बिक्री करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खरोरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में कई लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने मांठ कॉलेज के पास से असौदा निवासी चंद्रहास (19 वर्ष) के पास से 32 पौवा देशी शराब कीमती 3520 रुपए जब्त किया है। वहीं दूसरे मामले में शत्रुहन सेन (45 साल) निवासी कोरासी बजरंग चौक के पास से 35 पौवा देशी शराब कीमती 3850 रुपए जब्त अहम बात यह है कि नवनिर्वाचित धरसींवा…

Read More

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही योजनाओं में गड़बड़ी और कामों में लापरवाही सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के जरिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों के मेंटेनेंस में क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं। गरियाबंद जिले में जिन स्कूलों की मरम्मत की गई, वहां हल्की बारिश में ही सीपेज होने लगा है। जिले में पिछले 6 महीने में 13 सौ में से महज 473 स्कूलों का ही मेंटेनेंस हो पाया है। 5 ब्लॉकों में स्कूलों की मरम्मत के लिए 89.49 करोड़ की राशि मंजूर की गई थी। ये काम ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के जिम्मे है। अप्रैल और मई…

Read More