Author: HD MAHANT
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 28 मार्च 2026/ खरीफ सीजन 2026 से पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में किसानों को खाद की किल्लत से बचाने के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बैठक में सहकारी समितियों को निर्देश दिया गया कि किसानों के ऋण मान का समय पर निर्धारण और स्वीकृति सुनिश्चित करें ताकि किसान पहले से खाद उठा सकें, साथ ही यह भी कहा गया कि खरीफ सीजन…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 28 मार्च 2026/ जिले में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए 100 दिवसीय बड़ा अभियान शुरू हो गया है, जहां विश्व क्षय रोग दिवस से शुरुआत करते हुए प्रशासन ने गांव-गांव पहुंचकर छिपे मरीजों की पहचान और मौके पर जांच का मिशन तेज कर दिया है, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध मरीजों की ऑन-द-स्पॉट एक्स-रे जांच कर रही हैं, मोबाइल यूनिट्स के जरिए दूरस्थ गांवों में ही जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा…
“ट्यूशन गैसिंग का है चमत्कार,टीचर की है निःस्वार्थ सेवा भार… माँ-बाप समझते हैं बेटा है होशियार,ट्यूशन टीचर की फीस का है चमत्कार।।” उक्त कुछ पंक्तियाँ ही आज की शिक्षा व्यवस्था का आईना दिखाने के लिए पर्याप्त हैं। कभी गुरुकुल परंपरा में शिक्षा संस्कार और जीवन मूल्यों का समन्वय थी, पर आज वह अंकों की होड़ में फँसी एक दौड़ बन चुकी है। स्कूलों की कक्षाएँ अब औपचारिकता निभा रही हैं और वास्तविक “ज्ञान-वितरण” का ठेका ट्यूशन सेंटरों ने ले लिया है। यह विडंबना ही है कि जो अध्याय विद्यालय में समयाभाव के कारण “छूट” जाते हैं, वही शाम को ट्यूशन…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनव्हाड़े लूट की वारदात सामने आई है, लेकिन राहत की बात ये रही कि पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चाकू की नोक पर 50 हजार रुपये लूटने वाले आरोपी को दोपहर तक दबोच लिया गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक की है, जहां सुबह टी स्टॉल में चाय पीने पहुंचे हेमंत कुमार लूट का शिकार हो गए।बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद लोगों ने पहले उनके पास रखी रकम की जानकारी ली इसी दौरान अतुल याका ने…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ अमेरी फाटक इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहा शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को देख आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल जिला पंचायत सभागार में आयोजित जनगणना के फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे और प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सवें और एडीएम शिव कुमार बनीं भी मौजूद थे।कलेक्टर ने कहा कि आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझते हुए मैदानी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना होगा। उल्लेखनीय है कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित ढंग से…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ शहर के सबसे व्यस्त मर्गों में शामिल तारबहार अंडरब्रिज पर अब सीधा असर पड़ने वाला है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तारबहार अंडरब्रिज को 1 अप्रैल से 15 मई तक पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। वजह सड़क मरम्मत और आवागमन को बेहतर बनाने का काम। लेकिन इस फैसले के साथ शहर की रोजमर्रा की रफ्तार पर बड़ा दबाव तय है। रेलवे के मुताबिक, बिलासपुर स्टेशन यार्ड के किमी 719/28-30 पर स्थित यह अंडरब्रिज मरम्मत के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। 1 अप्रैल बुधवार से 15 मई शुक्रवार 2026 तक सड़क यातायात पूरी तरह…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ जिला न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया जब डार्क वेब की सहायता से एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। कोर्ट में बम होने की अफवाह से लाव लस्कर के साथ सीधे कोर्ट पहुंची पुलिस टीम ने स्कैनिंग शुरू कर दी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला। कोर्ट को उड़ाने की धमकी की पुनरावृत्ति क्यों ? क्या यह किसी की शरारत न्यायधानी में हर महीने कोर्ट को बम से उड़ाने की फर्जी मेल मिल रही है। जहां मेल बम से पूरा पुलिस महकमा हिल जा…
बिलासपुर 28 मार्च 2026/ सरकंडा नूतन चौक साईं मंदिर परिसर में स्फटिक शिवलिंग का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 29 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। मंदिर प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव के पहले दिन 29 मार्च रविवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। जो कि शाम 4 बजे हरदेवलाल मंदिर से प्रारंभ होकर गोल बाजार, सदर बाजार देवकीनन्दन चौक, राम सेतु चौक सीपत चौक होते हुए नूतन चौक स्थित स्फटिकेश्वर धाम पहुँचेगी । कलश यात्रा में स्थापित हो रहे भगवान स्फटिक शिवलिंग तथा बनारस के नागा साधुओं का दल आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा।…
चैत्र नवरात्र पर बगिया में मां दुर्गा की स्थापना जशपुरनगर, 27 मार्च 2026 (आरएनएस) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं। 25 मार्च से…

