Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 24 जून 2026/ सोशल मीडिया पर रील बनाकर स्टंट करने का एक खतरनाक मामला सामने आया है। चकरभाठा पुलिस ने रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती क्रेटा कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी घटना 21 जून की देर रात हिरों माइंस के पास हुई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 10-बीई 4400 को ट्रेस कर जब्त कर लिया। जांच में वाहन चालक की पहचान प्रशांत जायसवाल (21 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर के रूप में…
बिलासपुर 24 जून 2026/ लंबे इंतजार के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए भोजन एवं पेय की सुविधा शुरू हो गई है। एयरपोर्ट परिसर में स्थापित ‘द डायमंड्स रेस्टोरेंट्स’ ने आज से अपना आधिकारिक परिचालन प्रारंभ कर दिया। इससे एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब गुणवत्तापूर्ण भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बीसीएएस के रीजनल डायरेक्टर, एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित द डायमंड्स रेस्टोरेंट्स के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर नई सुविधा का शुभारंभ किया और इसे एयरपोर्ट की यात्री सुविधाओं के…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 24 जून 2026/ शहर में यातायात की समस्या केवल मुख्य मार्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब पुराने और घनी आबादी वाले मोहल्लों की संकरी गलियां भी अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण और आवारा मवेशियों के कारण गंभीर संकट का सामना कर रही हैं। विशेष रूप से जूना बिलासपुर, बनियापारा, साव धर्म शाला क्षेत्र, नदी किनारा, किला वार्ड, गोंडपारा, कर्बला और व जवाली नल के ऊपर बने सड़क रोटरी मार्ग मैं जगह-जगह चार पहिया वाहन खड़े कर दिए गए हैं, जिससे आसपास की गलियों में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है…
बिलासपुर 24 जून 2026/ रेलवे स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा ऑटो चालकों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और कौमी एकता की मिसाल कायम करने में नंबर टेकरों की भूमिका पिछले लगभग 30 वर्षों से महत्वपूर्ण रही है। जिला प्रशासन, रेल प्रशासन, पेट्रोल ऑटो संघ एवं ई-रिक्शा चालक संघ की सहमति और सहयोग से यह व्यवस्था निरंतर संचालित हो रही है। रेलवे स्टेशन परिसर में प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित रखने के लिए ऑटो चालकों के मध्य से ही नंबर टेकर नियुक्त किए जाते हैं, जो…
बलौदाबाजार-भाटापारा 23 जून 2026/ थाना कसडोल खर्वे गांव में लोग एक-एक कर मरते रहे। कोई बीमारी समझता रहा, कोई किस्मत का खेल। अंतिम संस्कार होते रहे, मातम बिछता रहा और मौत का सौदागर हर बार भीड़ में खड़ा होकर शोक जताता रहा। लेकिन चार महीने बाद जब पुलिस ने मौतों की परतें खोलीं तो सामने आया ऐसा खौफनाक सच जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया। ग्राम खर्वे में हुई 8 संदिग्ध मौतों के पीछे गांव का ही एक शख्स निकला, जो छोटी-छोटी रंजिशों का हिसाब मौत से चुका रहा था। कसडोल थाना क्षेत्र के पुराना खर्वे निवासी रामसहाय जायसवाल (46) ने पुलिस…
रायपुर 23 जून 2026/ कोरबा चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर और पूरे पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल तब सामने आई, जब मंदिर ट्रस्ट और क्षेत्र के समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके रायपुर स्थित निवास में मुलाकात की। इस सौजन्य भेंट में न केवल क्षेत्र के विकास संबंधी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, बल्कि आगामी नवरात्रि पर्व में चैतुरगढ़ आगमन का विशेष निमंत्रण भी दिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मंगलवार, 22 जून 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे हुई इस मुलाकात का नेतृत्व चैतुरगढ़…
बिलासपुर 23 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय क्रांति नगर पार्क में शनिवार सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत भव्य योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और ध्यान सत्र से हुई, जिसके पश्चात प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान नौका आसन (बोट पोज़), हार्ट पोज़, सनफ्लावर पोज़…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 23 जून 2026/ महिलाओं के गले से सोने की चैन छीनने और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले उड़ीसा के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में हुई तीन वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को तोरवा थाना क्षेत्र के शिवधाम कॉलोनी में एक महिला सुबह अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी। इसी…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 23 जून 2026/ शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के दौरान सीमेंट-कंक्रीट से घिरे पेड़ों को अब राहत मिलने वाली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को पेड़ों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने पेड़ों के तनों के चारों ओर एक मीटर तक बने सीमेंट-कंक्रीट ढांचे को हटाने तथा उन पर लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, साइन बोर्ड, तार, केबल और अन्य अवरोधों को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी पेड़ों के तनों…
हिमालयन गोरल ने दिया मेमने को जन्म, एक दशक बाद मिली बड़ी सफलता बिलासपुर 23 जून 2026/ कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में करीब दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पार्क में एक मादा हिमालयन गोरल ने स्वस्थ मादा शावक (मेमने) को जन्म दिया है। इस उपलब्धि से जू प्रबंधन और वन विभाग में खुशी का माहौल है तथा इसे संरक्षण एवं प्रजनन कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में दिल्ली जू से एक नर और दो मादा हिमालयन गोरल कानन पेंडारी लाए…
