Author: HD MAHANT

बिलासपुर 26 जून 2026/ चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा में पुराने लेनदेन और रंजिश को लेकर एक ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति-पत्नी और साले ने मिलकर पहले दुकान के पास विवाद किया, फिर बीच सड़क पर गाड़ी रुकवाकर ट्रांसपोर्टर की पिटाई कर दी। अमेरी निवासी ट्रांसपोर्टर बिहारी लाल गोयल ने बताया कि उनका पहले तोष कुमार राठौर के साथ ट्रांसपोर्टिंग का कामकाज था। उनके अनुसार दोनों के बीच किसी प्रकार का कोई बकाया लेनदेन नहीं है। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वह अपने मित्र यतीन्दर खत्री के साथ परसदा स्थित एक बॉडी…

Read More

बिलासपुर 26 जून 2026/ मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सिम्स चिकित्सालय प्रशासन ने व्यापक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल के सभी क्लीनिकल एवं डायग्नोस्टिक विभागाध्यक्षों, कैजुअल्टी, ट्रायेज यूनिट तथा ब्लड बैंक प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जारी निर्देशों के अनुसार 26 जून को एक एम्बुलेंस को आवश्यक स्टाफ के साथ शिफ्टवार ड्यूटी पर तैनात रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपयोग किया जा सके। सभी विभागाध्यक्षों और यूनिट प्रभारियों को स्पष्ट आकस्मिक ड्यूटी रोस्टर तैयार कर कंसल्टेंट, सीनियर एवं जूनियर…

Read More

जांजगीर-चांपा 26 जून 2026/ रात की पेट्रोलिंग के बीच जब एक बुजुर्ग महिला भीड़भाड़ वाली सड़क के किनारे बेबस खड़ी मिली, तब कानून की वर्दी ने सिर्फ ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि इंसानियत का हाथ भी बढ़ाया। थाना चांपा में पदस्थ प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक (PSI) रुकसाना बानो ने अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बुजुर्ग महिला को सुरक्षित सड़क पार कराकर पुलिस की मानवीय छवि को मजबूत किया। यह घटना 25 जून 2026 की रात करीब 8 बजे की है। प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक रुकसाना बानो चांपा टाउन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग पर थीं। इसी दौरान बैरियर चौक…

Read More

विष्णुदेव साय सरकार के ढाई साल में आदिवासी क्षेत्रों में आई खुशहाली रायपुर, 25 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में इन दिनों विकास और सुशासन की एक नई बयार बह रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की एक ऐसी छलांग लगाई है, जो न केवल छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रही है, बल्कि इसे देश के नक्शे पर विकसित भारत का एक चमकता हुआ रोल मॉडल भी बना रही है। छत्तीसगढ़ में आज डबल इंजन की सरकार धरातल पर साफ महसूस की जा रही है। विकास की इस नई इबारत में समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति…

Read More

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 25 जून 2026/ लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने और 15 छात्रों की मौत की घटना के बाद बिलासपुर में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के दयालबंद, गांधी चौक, राजेंद्र नगर रोड और पुराने हाईकोर्ट रोड क्षेत्र में बड़ी संख्या में संचालित कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। कई संस्थानों में बेसमेंट पार्किंग को ही क्लासरूम में तब्दील कर दिया गया है, जबकि अधिकांश भवनों में फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकास और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। लखनऊ अग्निकांड…

Read More

बिलासपुर 25 जून 2026/ थाना चांपा क्षेत्र में चखना दुकान के बाहर खड़ी करीब 6 लाख रुपये की ब्रेजा कार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई कार भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, चांपा निवासी मिर्जा अफजल बेग ने 23 जून को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कुरदा शराब भट्टी के पास स्थित एक चखना दुकान की देखरेख करता है। घटना वाली रात उसने अपनी ब्रेजा कार (CG 11 BS 5141) दुकान के बाहर पेड़ के नीचे…

Read More

बिलासपुर 25 जून 2026/ सकरी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, ग्राम लाखासार निवासी विनोद कुमार सूर्यवंशी (32) ने 23 जून 2026 को सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह मोटरसाइकिल से अपने गांव से बहतराई जा रहा था। इसी दौरान भगेला साहू के घर के पास मुख्य मार्ग पर गांव के ही विमल यादव उर्फ बड़कू, रामेश्वर कोल उर्फ गुड्डू…

Read More

बिलासपुर 25 जून 2026/ पुलिस अधिकारियों को पैसा देने के नाम पर एक व्यक्ति को डरा-धमकाकर लाखों रुपये की उगाही करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहदा निवासी रूपेश पटेल ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 19 जून 2026 को वह निजी काम से बिलासपुर आया था। इस दौरान दो महिला मित्रों के साथ हुए विवाद के कारण वह…

Read More

धर्म, संस्कृति और विकास के समन्वय से सशक्त हो रहा है छत्तीसगढ: पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज रायपुर 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। परम् पूज्य महाराज जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, भारतीय…

Read More

डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान बिलासपुर छत्तीसगढ़ 24 जून 2026/ शिक्षा-विचारक, मानसिकमाप परामर्शदाता एवं बहु-बुद्धिमत्ता अध्ययन विशेषज्ञ 1. क्या हम वास्तव में शिक्षा दे रहे हैं या केवल पाठ पूरा कर रहे हैं? : एक सामान्य कक्षा में शिक्षक पाठ समझा रहे हैं। कुछ विद्यार्थी तुरंत समझ लेते हैं, कुछ प्रयासरत रहते हैं, और कुछ अब भी मूल अवधारणाओं से जूझते हैं। समय समाप्त होता है और अगला पाठ शुरू हो जाता है – लेकिन हर बच्चे की सीखने की प्रक्रिया समान रूप से आगे नहीं बढ़ती। यही स्थिति भारतीय शिक्षा व्यवस्था की एक मौन लेकिन गहरी चुनौती है। डॉ. सर्वपल्ली…

Read More